नए डीआरएम अनूप कुमार ने कार्यभार संभाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी अनूप कुमार ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम का पद भार ग्रहण कर लिया।
अनूप कुमार ने इसी पद पर तैनात रहे विनोद कुमार यादव का स्थान लिया है। अनूप कुमार इससे पहले उत्तर मध्य रेलवे इलाहाबाद में ‘चीफ वर्कशाप इंजीनियर’ के पद पर तैनात थे।
वर्ष-1982 बैच के अधिकारी अनूप कुमार ने वर्ष 1982 में चांसलर गोल्ड मेडल के साथ मैकेनिकल इंजीनियरिंग में आईआईटी रुड़की से स्नातक की डिग्री हासिल की।
अपने कार्यकाल के दौरान अनूप कुमार लखनऊ स्थित चारबाग एवं आलमबाग वर्कशाप, उत्तर रेलवे के लखनऊ, फिरोजपुर व मुरादाबाद रेल मंडलों में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
आरडीएसओ लखनऊ में निदेशक के पद पर कार्य करते हुए ईंधन दक्ष एवं डीजल इंजनों के विकास कार्यों का निर्देशन किया।
अनूप कुमार ने डीएलडब्लू वाराणसी में चीफ डिज़ाइन इंजीनियर के पद पर रहते हुए डीजल इंजनों की टेक्नालॉजी ट्रांसफर करने के प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण योगदान दिया।