{"_id":"c2fcf31f25cdf613cf1502ab3dcd8680","slug":"new-dm-circle-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्किल दरें बढ़ीं तो घट गए रजिस्ट्री कराने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्किल दरें बढ़ीं तो घट गए रजिस्ट्री कराने वाले
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 05 Aug 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में भू संपत्तियों के बढ़े हुए डीएम सर्किल रेट सोमवार से प्रभावी हो गए। नयी दरों में हुई दस से तीस फीसदी तक की बढ़ोत्तरी के कारण निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ सामान्य दिनों की अपेक्षा काफी कम दिखी।
विज्ञापन
सोमवार को दिन भर में निबंधन कार्यालय में करीब 250 भू-संपत्तियों की रजिस्ट्री हुई। इसमें से मात्र 70 निबंधन ही ऐसे रहे जो आज से लागू नयी दरों के आधार क्रेताओं ने कराए।
विज्ञापन
बाकी पौने दो सौ से अधिक निबंधन नए सर्किल रेट लागू होने से पूर्व किए गए विक्रय अनुबंध व संपत्तियों की खरीद के प्रतिफल के आधार पर पुरानी दर के स्टांप शुल्क पर ही हुए।
विज्ञापन
निबंधन कार्यालय से जुड़े कर्मियों की मानें तो सामान्य दिनों में निबंधन व तीनों तहसील को मिला कर करीब पांच सौ भू संपत्तियों की रजिस्ट्री का कार्य होता है।
इस लिहाज से सोमवार से लागू नए डीएम सर्किल रेट के बाद इसमें सामान्य दिनों की अपेक्षा कमी की बात मानी जा सकती है।
सहायक महानिरीक्षक निबंधन ओपी सिंह ने भी सोमवार को करीब ढाई सौ संपत्तियों का निबंधन होने व इससे चार करोड़ के रजिस्ट्री स्टांप की बिक्री की बात कही।
उन्होंने बताया कि तीन जुलाई तक प्रतिफल का भुगतान कर जो विक्रय संलेख तैयार हो गए थे उन संपत्तियों का निबंधन ही अगले चार माह तक पुराने सर्किल रेट के आधार पर लगने वाली स्टांप ड्यूटी से होगा।