{"_id":"6a594834ca232fd4180b8a9f","slug":"new-direct-flight-to-abu-dhabi-launched-80-passengers-depart-lucknow-news-c-13-1-vns1028-1832362-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अबूधाबी की नई सीधी उड़ान शुरू, 80 यात्री हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अबूधाबी की नई सीधी उड़ान शुरू, 80 यात्री हुए रवाना
विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट।
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से अबूधाबी के लिए एअर इंडिया एक्सप्रेस की नई सीधी उड़ान बृहस्पतिवार को शुरू हो गई। पहली उड़ान में 80 से अधिक यात्रियों ने यात्रा की। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बृहस्पतिवार व शनिवार को संचालित होगी।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान संख्या आईएक्स-901 की रवानगी के पूर्व एयरपोर्ट व एयरलाइन अधिकारियों ने केक काटकर और पहले यात्री को प्रतीकात्मक बोर्डिंग पास सौंपकर सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया। एयरलाइन के अनुसार, लखनऊ से उड़ान संख्या आईएक्स-901 दोपहर सवा तीन बजे रवाना होकर शाम पौने छह अबूधाबी पहुंचेगी। वापसी में अबूधाबी से उड़ान संख्या आईएक्स-902 शाम पौने सात बजे उड़ान भरकर रात में लखनऊ लैंड करेगी। अभी तक अबूधाबी के लिए इंडिगो की सीधी उड़ान सेवा ही संचालित थी। अब एअर इंडिया की उड़ान का विकल्प मिलने से यात्रियों को आसानी होगी।