{"_id":"5dd4fa3a8ebc3e547a44a3ba","slug":"new-critical-unit-will-built-in-badshahnagar-railway-hospital-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, करोड़ों रुपये होंगे खर्च, मिलेंगी ये सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे अस्पताल में बनेगी क्रिटिकल केयर यूनिट, करोड़ों रुपये होंगे खर्च, मिलेंगी ये सुविधाएं
Wed, 20 Nov 2019 02:03 PM IST
ishwar ashish
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
नीरज ‘अम्बुज’/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2019 02:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के बादशाहनगर रेलवे अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट(सीसीयू) बनाई जाएगी। यह 12 बेड की होगी और अत्याधुनिक उपकरणों से युक्त होगी। इसमें इमरजेंसी, आईसीयू व मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे। इस पर छह करोड़ रुपये से अधिक खर्च होगा। इसके बनने से गंभीर मरीजों को भटकना नहीं पड़ेगा।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के बादशाहनगर रेलवे अस्पताल के अपग्रेडेशन को मुख्यालय ने हरी झंडी दे दी है। इसके तहत अस्पताल में इलाज की सारी व्यवस्थाएं ऑनलाइन कर दी गई हैं, जहां मरीजों का इलाज उनकी बुक के बारकोड को स्कैन कर किया जा रहा है।
इसी क्रम में अस्पताल को एक कदम और आगे बढ़ाने का काम किया जाने वाला है। इसकेतहत अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का फैसला लिया गया है, जिसके लिए जमीन की व्यवस्था भी हो गई। जमीन को लेकर पिछले काफी समय से यह सीसीयू अटका हुआ था। बादशाहनगर की ओपीडी में प्रतिदिन तीन सौ से ज्यादा रेलकर्मी इलाज के लिए आते हैं।

तीन मंजिला होगी सीसीयू
बादशाहनगर में बनने वाली क्रिटिकल केयर यूनिट तीन मंजिला होगी। इसमें इमरजेंसी होगी, जहां आपात स्थिति में पहुंचे मरीजों को तत्काल इलाज मिलेगा। वहीं इंटेंसिव केयर यूनिट(आईसीयू) भी होगी, जहां वेंटिलेटर की व्यवस्थाएं होंगी और ऑपरेशन थिएटर होंगे।
वातानुकूलित मॉर्च्यूरी बनेगी
यहां मॉर्च्युरी यानी पोस्टमार्टम हाउस भी बनाया जाएगा। खास बात यह है कि यह वातानुकूलित होगा। इससे पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ को राहत हो जाएगी। साथ ही डेडबॉडी को रखने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। एसी मॉर्च्यूरी के लिए भी लंबे समय से डिमांड हो रही थी।

मॉड्यूलर ओटी रोकेगा संक्रमण
बादशाहनगर अस्पताल के अपग्रेडेशन के क्रम में यहां पर मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर यानी ओटी भी बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि यह जीरो इंफेक्शन वाला होगा और अत्याधुनिक उपकरणों से सुसज्जित होगा। इससे इलाज कराने वाले रेलकर्मियों को खासी राहत हो जाएगी।
निर्माण का निर्णय लिया गया है
‘बादशाहनगर रेलवे अस्पताल में क्रिटिकल केयर यूनिट बनाने का निर्णय हुआ है, जो 12 बेड की होगी। इसमें इमरजेंसी, आईसीयू व मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होंगे। इसके अतिरिक्त एसी मॉर्च्यूरी भी बनाई जाएगी।’ -डॉ. संजय श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक