{"_id":"5fec93118ebc3e3d38108016","slug":"new-corona-strain-patient-found-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब नोएडा में मिला कोरोना के नए स्ट्रेन का मरीज, यूके से लौटे व उनके संपर्क वाले 2500 लोगों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब नोएडा में मिला कोरोना के नए स्ट्रेन का मरीज, यूके से लौटे व उनके संपर्क वाले 2500 लोगों की हुई जांच
Wed, 30 Dec 2020 10:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:29 PM IST
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 1043 नए मरीज मिले हैं। वहीं, यूके से लौटे एक और व्यक्ति में कोविड-19 का नया स्ट्रेन भी मिला है। यह व्यक्ति नोएडा का रहने वाला है। इससे पहले मेरठ लौटे एक व्यक्ति में नए स्ट्रेन की पुष्टि हो चुकी है।
विज्ञापन
बुधवार को 1202 मरीजों को स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया है। कोरोना से अब तक 8352 मरीजों की मौत हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि यूके से लौटे और उनके संपर्क में आने वाले 2500 लोगों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें 2112 नमूने निगेटिव और 10 नमूने पॉजिटिव मिले हैं। सभी नमूने जीन सीक्वेंसिंग के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। इनमें दो नमूनों में यूके में मिले कोविड-19 के नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को 1,52,193 नमूनों की जांच की गई है। इस तरह अब तक 2,37,93,270 नमूनों की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
माघ मेला व संत समागम में कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूरी
प्रदेश में माघ व अन्य मेला और मथुरा में होने वाले संत समागम के लिए शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसके मुताबिक मेले में हिस्सा लेने वालों को पांच दिन के भीतर का आरटीपीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट दिखाना जरूरी होगी।
विज्ञापन
माघ मेला में एक माह तक कल्पवास करने वालों को भी पांच दिन के भीतर की आरटीपीसीआर निगेटिव की रिपोर्ट देनी होगी। दोनों आयोजनों में कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा।
वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना के नए स्ट्रेन को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए। उन्होंने नए स्ट्रेन की टेस्टिंग के लिए प्रयोगशालाओं को अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सुनिश्चित किया जाए कि कोविड-19 की मेडिकल टेस्टिंग पूरी क्षमता से की जाए। इसके लिए प्रतिदिन पर्याप्त संख्या में आरटीपीसीआर तथा रैपिड एंटीजन टेस्ट किए जाएं।