फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   New cencor board will be formed for bhojpuri films says MP Ravi Kishan

भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता परोसने पर होगी कानूनी कार्रवाई, अलग से बनेगा सेंसर बोर्ड: सांसद रवि किशन

Tue, 20 Oct 2020 07:28 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Tue, 20 Oct 2020 07:28 PM IST
विज्ञापन
New cencor board will be formed for bhojpuri films says MP Ravi Kishan
सांसद रवि किशन - फोटो : amar ujala

मोदी और योगी सरकार अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के लिए संकल्पबद्ध हैं। इनके राज में कोई भी अपराधी नहीं बचेगा। भोजपुरी गानों में बढ़ रही अश्लीलता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। इस मुद्दे को वह सदन में भी उठाएंगे। साथ ही भोजपुरी फिल्मों के लिए अलग से सेंसर बोर्ड बनाने का मुद्दा संसद में उठाया जाएगा। यह बात भोजपुरी फिल्मों के स्टार अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन ने कहीं।

विज्ञापन


वह मंगलवार को वर्चुअल रामलीला में भाग लेने के लिए अयोध्या पहुंचे। रामलीला में वह भरत का किरदार निभा रहे हैं। सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भोजपुरी फिल्मों के लिए भी अलग से सेंसर बोर्ड बनाने का मुद्दा संसद में उठाएंगे। इसके जरिए जो भी अश्लील गाने लिखेगा या गाएगा, उस पर कानूनी कार्रवाई होगी। अश्लील एलबम बनाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि सदन शुरू होते ही अश्लील गाने लिखने वालों व गाने वालों पर रोक लगाने का प्रस्ताव लाया जाएगा। कहा कि जब हम, मनोज तिवारी और जो वरिष्ठ कलाकार भोजपुरी फिल्मों में काम करते थे, तब उसमें अश्लीलता नहीं थी। आज नई जनरेशन इस चीज को ध्यान नहीं दे रही है और अश्लीलता परोस रही है। कहा कि जब सेंसर बोर्ड बन जाएगा, तब इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और भोजपुरी फिल्में अश्लीलता से दूर हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सुरेंद्र सिंह को दिया गया है नोटिस

बलिया में भाजपा नेता द्वारा हत्या कर देने और बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा उनका समर्थन करने के सवाल पर कहा कि संगठन ने विधायक सुरेंद्र सिंह को नोटिस दिया है। कोई भी भाजपा नेता चाहे वह सांसद हो या फिर बूथ स्तर का कार्यकर्ता हो, अगर वह गलत करता है तो उसके खिलाफ सरकार व संगठन सख्त कार्रवाई करेगा।

उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर रवि किशन ने कहा कि पिछली सरकारों की अपेक्षा भाजपा की सरकार में अपराध कम हुए हैं। कहा कि कोरोना काल में जमीन विवाद के चलते आपसी रंजिशें बढ़ी हैं, जिसको विपक्ष हवा दे रहा है लेकिन जनता उनके दुष्प्रचार में फंसने वाली नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed