फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new candidate from sp in saharanpur

सपा ने सहारनपुर से इमरान का टिकट काटा

Mon, 27 Jan 2014 11:59 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 27 Jan 2014 11:59 AM IST
विज्ञापन
new candidate from sp in saharanpur

समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर संसदीय सीट पर कद्दावर नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री काजी रशीद मसूद के पुत्र शादान मसूद पर दांव लगाया है।

विज्ञापन


सपा महासचिव रामगोपाल यादव ने शनिवार को इमरान मसूद की जगह शादान को पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की।

सपा ने सहारनपुर सीट पर सबसे पहले फिरोज आफताब को प्रत्याशी बनाया था। 25 सितंबर को उनकी जगह पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रशीद मसूद के भतीजे इमरान मसूद को प्रत्याशी बना दिया गया था।
विज्ञापन


इमरान रशीद मसूद से बगावत करके सपा में शामिल हुए थे। हालांकि आफताब और सपा का एक खेमा लगातार उनके टिकट का विरोध कर रहा था लेकिन इमरान तभी से चुनावी तैयारियों में जुटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इमरान के सपा में जाने से काजी परिवार में फूट पड़ गई है। काजी परिवार की विरासत को लेकर बेटे शादान और भतीजे इमरान के बीच तीखे आरोप-प्रत्यारोप तक हुए।

एमबीबीएस घोटाले में जेल से बाहर आने पर रशीद मसूद ने भी इमरान पर निशाना साधा था। उन पर धोखा देने तक का आरोप लगाया।

सहारनपुर से पांच बार सांसद रहे रशीद मसूद ने हर हाल में सहारनपुर सीट से शादान को लोकसभा चुनाव लड़ाने की घोषणा की थी। यहां तक संकेत दिया था कि कांग्रेस छोड़कर किसी दूसरे विकल्प पर विचार किया जा सकता है।

इस बीच राजनीतिक समीकरणों में अप्रत्याशित तौर पर बदलाव आया। रशीद मसूद के बेटे शादान को सपा ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया।

शादान को प्रत्याशी बनाए जाने पर राजनीतिक हलकों में कई तरह की चर्चाएं रहीं। कहा जा रहा है कि काजी रशीद मसूद और मुलायम सिंह के मतभेद दूर हो गए हैं।

आगामी लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी की कई सीटों पर लाभ को देखते हुए सपा ने रशीद के बेटे को चुनाव मैदान में उतारा है।

रशीद मसूद ने फिलहाल कांग्रेस नहीं छोड़ी है और एग्रीकल्चरल एंड प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) के चेयरमैन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed