{"_id":"1339a710b83da2dc8fcd4dcb4355b08a","slug":"new-buses-in-parivahan-nigam","type":"story","status":"publish","title_hn":"बढ़ेगा बसों का जत्था, सफर होगा और सुहाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बढ़ेगा बसों का जत्था, सफर होगा और सुहाना
नरेश शर्मा/लखनऊ
Updated Wed, 16 Oct 2013 11:54 AM IST
विज्ञापन
परिवहन निगम ने चालू वित्तीय वर्ष में 1700 बसें शामिल करने का फैसला किया है। वहीं आगामी पांच साल तक सालाना 300 नई बसें निगम बेड़े में शामिल की जाएंगी।
विज्ञापन
यह फैसला निगम के प्रबंध निदेशक मुकेश मेश्राम ने नोडल अधिकारियों के कार्य की समीक्षा के दौरान किया।
प्रबंध निदेशक ने यहां मुख्यालय में मंगलवार को नोडल अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि संचालन एवं तकनीकी इकाई संयुक्त रूप से पांच साल तक 300-300 बसें हर साल निगम बेड़े में शामिल करने की कार्य योजना तैयार करे।
विज्ञापन
पढ़ें- DIG का निर्देश, अब टेम्पो-ऑटो में नहीं बजेंगे गाने
इससे हर साल जितनी बसें कबाड़ में तब्दील होंगी, उससे अधिक नई बसें बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे यात्रियों का सफर आसान होगा।
प्रवक्ता प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि बैठक में नई बसों के साथ ही स्टेशनों को विकसित करने के लिए अधिकारियों को ठोस योजना बनाए जाने के निर्देश दिए गए।
पढ़ें- जानिए, कितना बढ़ा सिटी बस का किराया
अधिकारियों को दो माह के अंदर बसों को आईटीएमएस सुविधा से लैस करने, ड्राइवरों एवं कंडक्टरों की समस्याओं का निराकरण और डिपो के मैनुअल बुकलेट तत्काल बनाने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) राजेंद्र कुमार सिंह, मुख्य प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा एवं वित्त नियंत्रक कृष्ण चंद्र सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लखनऊ की और खबरों के लिए क्लिक करें यहां