फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new born found dead.

मुंह में रुई ठूंस फेंका नवजात, कुत्तों ने नोचा

Sat, 21 Feb 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 21 Feb 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
new born found dead.

तहजीब के शहर में अलग-अलग स्थानों पर 24 घंटे में कूड़े के ढेर में तीन नवजातों के शव पाए गए। एक को तो मुंह में रुई ठूंसकर फेंका गया था। शवों को कुत्तों ने नोंच दिया था।

विज्ञापन


घटना को लेकर लोगों में नाराजगी के बाद आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने निजी अस्पतालों के साथ विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू किए हैं।
विज्ञापन


हुसैनगंज के अलंकार टॉकीज के पास कूड़ाघर में शुक्रवार सुबह आवारा कुत्तों का झुंड कपड़े में लिपटे नवजात का शव नोंच रहा था।

लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ पड़ताल शुरू की। इससे पहले मड़ियांव की श्याम विहार कॉलोनी में भैरव टिंबर के पास बृहस्पतिवार दोपहर झाड़ियों में नवजात का शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को दी श्रद्धांजलि

new born found dead.

बच्चे के मुंह में रुई ठूंसी हुई थी। बाल महिला सेवा संगठन की सोनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बच्चे को श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को ही अलीगंज के कपूरथला में फुटपाथ पर कूड़े के ढेर में नवजात मिला था।

नागरिकों का कहना है कि यदि किसी के बच्चे की जन्म के दौरान मौत होती है तो कोई उसे कूड़े में नहीं फेंकता।

वहीं, पुलिस को तीनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। एएसपी ट्रांसगोमती दिनेश यादव ने कहा कि पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को कब और किसने फेंका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed