फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   new arrangement for joint entrance examination of polytechnic

पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए की गई नई व्यवस्था

Thu, 10 Sep 2020 02:23 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 10 Sep 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
new arrangement for joint entrance examination of polytechnic
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के निजी, राजकीय और अनुदानित पॉलीटेक्निक संस्थानों में दाखिले के लिए आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा को पारदर्शी बनाने के लिए इस बार ओएमआर शीट की दूसरी कॉपी संबंधित जिले के कोषागार में रखी जाएगी। वहीं, ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों के ब्यौरे की सीडी भी कोषागार में लॉक रहेगी। 
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा 12 सितंबर को ऑफलाइन और 15 सितंबर को ऑनलाइन आयोजित की जाएगी। परीक्षा को पूर्ण रूप से पारदर्शी बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। अक्सर कई परीक्षाओं में देखने को मिला है कि अभ्यर्थियों ने परीक्षा परिणाम के बाद कॉपियों की अदला-बदली और अंकों में हेरफेर करने का आरोप लगाया है, लेकिन पॉलीटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा में छात्र इस तरह का कोई आरोप नहीं लगा पाएंगे और यदि किन्हीं कारणों से अंगुली उठती भी है तो उसका त्वरित निराकरण भी हो जाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए छात्रों की उत्तर पुस्तिका की दूसरी कॉपी संबंधित जिला अधिकारी के कोषागार में सुरक्षित रखी जाएगी। परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद उन कॉपियों को सेंटर पर ही सील करके कोषागार ले जाया जाएगा। प्रवेश परीक्षा दो पारियों में होगी। सुबह 9:00 से 12:00 और शाम को 2:30 से 5:30 बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी

12 सितंबर को आयोजित होने वाली ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,451 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 15 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 46,443 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी। 


वहीं, ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 24 जनपदों में आयोजित होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों की लॉग डिटेल का पूरा ब्यौरा सीडी में दर्ज कर उसको भी सील पैकेट में कोषागार में सुरक्षित रखा जाएगा। यह प्रक्रिया भी परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद पूरी कर ली जाएगी।
 

संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई उत्तर पुस्तिका मिसिंग होती है या छात्र लेकर गायब हो जाता है तो तुरंत पकड़ में आ जाएगा। अंकों को लेकर यदि गड़बड़ियां पकड़ में आती हैं तो इस प्रक्रिया से तुरंत पकड़ में आ जाएंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed