{"_id":"5ec38be18ebc3e90835dde00","slug":"new-arrangement-for-delivery-in-queen-mary-hospital-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्वीन मेरी में प्रसव की नई व्यवस्था, स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद किया बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वीन मेरी में प्रसव की नई व्यवस्था, स्टाफ नर्स के पॉजिटिव आने के बाद किया बदलाव
Tue, 19 May 2020 01:16 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 19 May 2020 01:16 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ के क्वीन मेरी में मरीज के बाद स्टाफ नर्स के कोरोना पॉजिटिव आने से यहां के रेजिडेंट डॉक्टरों और कर्मचारियों में वायरस को लेकर दहशत है। ऐसे में संक्रमण को रोकने के लिए यहां प्रसव की व्यवस्था बदली गई है।
विज्ञापन
नई व्यवस्था के तहत जिन गर्भवती महिलाओं की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है, उनका प्रसव भूतल पर स्थित लेबररूम और ओटी में करवाया जा रहा है। जिन मरीजों की रिपोर्ट आना बाकी है उन्हें प्रथम तल पर बने लेबर रूम में रखा जाएगा। अभी तक संदिग्ध मरीजों की व्यवस्था केवल प्रथम तल पर थी। तीमारदारों को मास्क वितरित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
कर्मचारियों ने जताई नाराजगी
महिला का बच्चा निकला निगेटिव
केजीएमयू में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद कोरोना पॉजिटिव पाई गई महिला के बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। महिला के परिवार के लोगों की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला को अस्पताल आते समय कहीं से वायरस मिला है। मीडिया प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह का कहना है सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।
सोमवार को साथी नर्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से स्टाफ और कर्मचारी आक्रोश हैं। विभाग के कर्मचारी ने बताया कि पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आए स्टाफ को क्वारंटीन जरूर किया पर रिपोर्ट आने से पहले ही ड्यूटी पर भेजना गलत है। प्रशासन ने असंवेदनशीलता दिखाते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।