{"_id":"689776c4ba67b0c23902c829","slug":"new-applications-for-admission-in-fourth-phase-of-iti-will-be-accepted-from-11th-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: आईटीआई में चौथे चरण में प्रवेश के लिए 11 से हो सकेंगे नए आवेदन, 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: आईटीआई में चौथे चरण में प्रवेश के लिए 11 से हो सकेंगे नए आवेदन, 15 अगस्त तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
Sat, 09 Aug 2025 09:57 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 09:57 PM IST
सार
आईटीआई में चौथे चरण में प्रवेश के लिए 11 अगस्त से नए आवेदन हो सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अगस्त तक होंगे। आगे पढ़ें और जानें हर अपडेट...
विज्ञापन
Admission 2025
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद ने सत्र 2025-26 के लिए राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में चौथे चरण में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। तीसरे चरण की चयन सूची के आधार पर 07 अगस्त तक प्रवेश की कार्यवाही पूरी हो गई है।
विज्ञापन
इसके बाद बची हुए सीटों पर यह प्रक्रिया की जाएगी। व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के विशेष सचिव अभिषेक सिंह ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों का तीन चरण में चयन नहीं हुआ या चयन के बाद भी प्रवेश नहीं हो पाया, वे 11 से 15 अगस्त रात 12 बजे तक वेबसाइट www.scvtup.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पहले से पंजीकृत अभ्यर्थी नए विकल्प भर सकेंगे, जबकि नए अभ्यर्थियों को पंजीकरण कर आवेदन करना होगा। आवेदन शुल्क सामान्य/पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 250 तथा अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 150 रुपए निर्धारित किया गया है। शुल्क का ऑनलाइन भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग या यूपीआई के माध्यम से किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विशेष सचिव ने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे अपने संस्थान में व्यवसायवार खाली सीटों की जानकारी सूचना पट पर प्रदर्शित करें, ताकि अभ्यर्थी अपनी आवश्यकता के अनुसार विकल्प भर सकें।