{"_id":"2b2b26a4ef87802336f2386fefbb0a0b","slug":"new-anshulipik-association-head-is-ratnesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशुलिपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रत्नेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशुलिपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष बने रत्नेश
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Fri, 27 Sep 2013 10:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश कृषि विभाग आशुलिपिक एसोसिएशन के द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन में गुरुवार को प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ।
विज्ञापन
रत्नेश सिंह को अध्यक्ष, महेंद्र कुमार सिंह व पंकज कुमार तिवारी को उपाध्यक्ष और वीरेंद्र तिवारी को महासचिव चुना गया। आशीष यादव व श्याम शुक्ला को संयुक्त सचिव, प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष और संप्रेक्षक के पद पर शैलेंद्र कुमार मिश्रा को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन
निर्वाचन अधिकारी संयुक्त कृषि निदेशक सांख्यिकी राजेश कुमार गुप्ता ने सभी को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इससे पहले कृषि निदेशक देवमित्र सिंह को मांगपत्र सौंपा गया।
विज्ञापन
इसमें आशुलिपिकों के ग्रेड पे के उच्चीकरण, पदोन्नति के लिए निर्धारित सेवा अर्हता को समाप्त किए जाने और सीयूजी प्रदान किए जाने समेत अन्य मांगें रखी गईं।