फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NEW ADVOCATE GENERAL OF UP WILL BE CHOSEN SOON

वीसी मिश्र हटे, सीएम चुनेंगे नए महाधिवक्ता

Tue, 29 Jul 2014 08:23 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 29 Jul 2014 08:23 AM IST
विज्ञापन
NEW ADVOCATE GENERAL OF UP WILL BE CHOSEN SOON

प्रदेश के महाधिवक्ता वीसी मिश्र को सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन हटा दिया गया।

विज्ञापन


नए महाधिवक्ता के चयन के लिए मुख्यमंत्री को अधिकृत कर दिया गया है। वीसी मिश्र बार काउंसिल ऑफ यूपी के चेयरमैन भी हैं।

हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विनय चंद मिश्र को एसपी गुप्ता के इस्तीफा देने के बाद 7 नवंबर 2013 को प्रदेश का महाधिवक्ता बनाया गया था।

83 वर्षीय मिश्रा को मुलायम सिंह यादव का नजदीकी माना जाता है। इटावा के मूल निवासी मिश्र लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रह चुके हैं।

वह एक बार बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और एक बार उपाध्यक्ष भी रहे चुके हैं। फिलहाल वह बार काउंसिल ऑफ यूपी के अध्यक्ष है।

सात बार इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और चार बार महासचिव रहे वीसी मिश्रा को अचानक कैबिनेट बाई सर्कुलेशन हटाए जाने के फैसले पर हैरानी जताई जा रही है। सोमवार को दिन में उन्होंने हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अपने दफ्तर में कामकाज किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed