फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   network failure stops 108 and 102 wheels

लॉन्च होते ही थम गई अखिलेश की एंबुलेंस

Mon, 20 Jan 2014 09:00 AM IST
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
मनीष कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 20 Jan 2014 09:00 AM IST
विज्ञापन
network failure stops 108 and 102 wheels

बीएसएनएल के भूमिगत केबल (पीआरआई लाइन) में फाल्ट आने से पूरे प्रदेश में 108 और 102 समाजवादी एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ठप हो गई।

विज्ञापन


नेटवर्क में खराबी के चलते सुबह से ही 108 और 102 एंबुलेंस सेवा की सुविधा लेने के लिए फोन करने वाले लोगों को परेशान होना पड़ा।

नेटवर्क में गड़बड़ी के बाद एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी बीएसएनएल के दफ्तर पहुंचे जहां करीब नौ घंटे की मशक्कत के बाद लाइन को शुरू कराया जा सका।

रविवार को अचानक बीएसएनएल की भूमिगत नेटवर्क लाइन (प्राइमरी इंटरफेस लाइन पीआरआई) में दिक्कत आने से 108 और 102 एंबुलेंस सेवा पूरी तरह ठप हो गई।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह चार बजे बीएसएनएल के आलमबाग एक्सचेंज में अचानक गड़बड़ी आ गई जिसके बाद जीवीके-ईएमआरआई कंपनी के आशियाना स्थित 108 और 102 एंबुलेंस सेवा के कॉल सेंटर पर कॉल आनी बंद हो गई।

कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना एक्सचेंज को दी जिसके बाद सुबह पांच बजे गड़बड़ी दूर कर ली गई। कुछ घंटे कॉल आने के बाद सुबह साढ़े सात बजे पूरा नेटवर्क बैठ गया और प्रदेश भर से कॉल आनी बंद हो गई।
विज्ञापन


इसकी सूचना फिर से कर्मचारियों ने एक्सचेंज को दी लेकिन गड़बड़ी दूर नहीं की जा सकी। उसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा की आईटी टीम मौके पर पहुंची और एक्सचेंज कर्मचारियों के साथ गड़बड़ी को दूर करने की कोशिश करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन किसी बड़ी तकनीकी खराबी के चलते उसे काफी मशक्कत के बाद भी ठीक नहीं कराया जा सका। इसके बाद शाम करीब चार बजे बीएसएनएल अधिकारियों और आईटी एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंची।

जिसके बाद गड़बड़ी को दूर किया जा सका। 108 सेवा से मिली जानकारी के मुताबिक रोजाना 108 एंबुलेंस सेवा के लिए एक दिन में पांच हजार से छह हजार कॉल आती हैं लेकिन लाइन ठप रहने से ये आंकड़ा सैकड़ों में पहुंच गया।


वहीं बीएसएनएल की गड़बड़ी के चलते हजारों मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कॉल सेंटर पर कॉल न आने से गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उनके तीमारदारों को निजी एंबुलेंस का सहारा लेना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed