फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Netherlands and America will become major industrial partners of UP

Investment Diary : नीदरलैंड और अमेरिका बनेंगे यूपी के बड़े औद्योगिक साझेदार, निवेश प्रस्तावों से भरने लगी झोली

Sun, 18 Dec 2022 03:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 18 Dec 2022 03:59 AM IST
सार

मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों से लेकर वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ऊर्जा) यूनिट, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर कई बड़ी इकाइयों की स्थापना के लिए करार किए गए हैं। जिस तरह से नीदरलैंड और अमेरिका में निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उससे नीदरलैंड और अमेरिका का यूपी का बड़ा साझीदार बनना तय है।

विज्ञापन
Netherlands and America will become major industrial partners of UP
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की तैयारियों की समीक्षा करते सीएम योगी... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत निवेश लाने विदेश गई टीमों को यूपी में उद्योग लगाने के प्रस्ताव लगातार मिल रहे हैं। मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों से लेकर वेस्ट टू एनर्जी (कूड़े से ऊर्जा) यूनिट, वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर कई बड़ी इकाइयों की स्थापना के लिए करार किए गए हैं। जिस तरह से नीदरलैंड और अमेरिका में निवेश प्रस्ताव मिले हैं, उससे नीदरलैंड और अमेरिका का यूपी का बड़ा साझीदार बनना तय है। माना जा रहा है कि समिट के माध्यम से यूपी में 10 लाख करोड़ के निवेश के लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


नीदरलैंड्स से मिले उत्साहजनक परिणाम
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधिमंडल को नीदरलैंड्स में निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए। टेरावोर्क्स एंड टीमाबी ने 800 करोड़ रुपये के निवेश के आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए। इसके जरिए वह उत्तर प्रदेश में जियोक्रीट एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं शुरू करेगी। जियोक्रेट सीमेंट के साथ एक मिश्रित योजक है, जो सफेद रंग का होता है। 
विज्ञापन


इसी तरह मुजफ्फरनगर और गाजियाबाद में वेस्ट टू एनर्जी इकाइयां लगाने के लिए जीसी-बीवी ने 132 करोड़ रुपये के दो निवेश इंटेंट (आशय पत्र)पर साइन किए। डिप्टी सीएम ने जीसी-बीवी के प्रतिनिधियों के लिए समिट के लिए आमंत्रित किया। इसके अलावा वॉल्यूसेंट ग्रुप ने भी मथुरा में वेलनेस सेंटर, ईको टूरिज्म रिसॉर्ट और आईटी सेंटर के लिए 100 करोड़ के निवेश का इंटेंट साइन किया। स्पोर्ट्स नेटवर्किंग साइंस ने 600 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव दिया। पिकेल बीवी ने 450 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया। उत्तर प्रदेश में 5 बायोलॉजिकल वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और बायोगैस ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका में तीन और एमओयू करने में मिली सफलता
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना और पूर्व मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने अमेरिका में फाल्कनएक्स के सीईओ मुरली चिराला से मिला। इस दौरान तीन एमओयू भी साइन किए गए। इनमें से एक एमओयू नोएडा में प्लांट स्थापित करने के लिए है, तो शेष दो 20-20 करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू हैं। प्रतिनिधिमंडल ने ब्लूम एनर्जी के अध्यक्ष केआर श्रीधर से भी मुलाकात की और एनर्जी सेक्टर में इनोवेशन को लेकर उत्तर प्रदेश के साथ भागीदारी पर चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने बेस्ट बे ट्रकिंग के अध्यक्ष राजिंदर सिंह से भी मुलाकात की और इनके साथ एक हजार करोड़ रुपये के एमओयू पर भी साइन हुए।


कनाडा के विभिन्न शहरों में रोड शो के दौरान निवेश के कई प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में गए प्रतिनिधिमंडल ने रोड शो के अलावा कई वन टू वन बिजनेस मीटिंग भी कीं। मुख्य सचिव डीएस मिश्रा ने ब्रिटिश कोलंबिया इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कॉर्पोरेशन के सीईओ व सीआईओ गॉर्डन जे फाइफ से मिलकर उन्हें ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए आमंत्रित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के साथ व्यापारिक संबंधों को मजबूत बनाने एवं निवेश के लिए सकारात्मक चर्चा हुई। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान कई बड़े करार होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed