{"_id":"5c70abbcbdec22271a77c817","slug":"net-of-iron-rods-falling-from-under-construction-flyover-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बाजारखाला में निर्माणाधीन फ्लाइओवर से सरिये का जाल गिरा, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बाजारखाला में निर्माणाधीन फ्लाइओवर से सरिये का जाल गिरा, छह घायल
Sat, 23 Feb 2019 07:41 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Priyesh Mishra
Updated Sat, 23 Feb 2019 07:41 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी स्थित बाजारखाला में फ्लाइओवर निर्माण के दौरान सरिये का करीब पांच क्विंटल का जाल शुक्रवार रात छह राहगीरों पर गिर गया। इससे कई लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फ्लाइओवर का निर्माण राज्य सेतु निर्माण निगम करा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ, जब सरिये के जाल को ऊपर उठाने वाला पट्टा टूट गया।
पुराने शहर में निर्माणाधीन तीन में से एक फ्लाइओवर का काम बाजारखाला चौराहे के पास चल रहा है। हादसा रात करीब सवा आठ बजे हुआ। मशीन के जरिये ड्रिल करने के बाद उसी मशीन में पट्टा बांधकर पिलर के सरिये से बने जाल को ऊपर उठाकर गड्ढे में फिट करने का काम हो रहा था।
ये हुए घायल
जाल गिरने से वहां से गुजर रहे मुन्ना, गंगाराम, शीला, शबनम, कामता देवी और शांति घायल हो गईं। इनमें से मुन्ना और गंगाराम की हालत गंभीर है। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बाजारखाला इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।