फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nepali citizen caught red handed with restricted product in bahraich.

Bahraich: प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार में करना था सप्लाई

Sat, 10 Sep 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Published by: ishwar ashish Updated Sat, 10 Sep 2022 03:57 PM IST
सार

बहराइच में एक नेपाली व्यक्ति को प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह नेपाल से हरिद्वार इस पदार्थ की तस्करी करने जा रहा था। 

विज्ञापन
Nepali citizen caught red handed with restricted product in bahraich.
गिरफ्तार हुआ नेपाली युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

नेपाल से तस्करी कर हरिद्वार लेकर जा रहे प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। सशस्त्र सीमा बल 42 वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा मे शनिवार सुबह  लगभग 11 बजे  चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान, एक नेपाली व्यक्ति को यारशा गुंबा (औषधीय प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वन्य जीवन उत्पाद) के साथ पकड़ा गया है। जिसे उसने एक बैग में रखा था।

विज्ञापन


मौके पर पूछताछ करने पर, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जुमला जिला (नेपाल) से इसे खरीदा था और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए हरिद्वार (भारत) में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन


कमांडेंट, 42वी वाहिनी तपन दास ने बताया कि सीमाओं की सुरक्षा हेतु जवान नाका, गस्त एवं चेकिंग ड्यूटी कर रहे थे तभी यह करवाई की गई है। आरोपी को वन विभाग रूपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed