{"_id":"631c66a9e815fa7c9d160279","slug":"nepali-citizen-caught-red-handed-with-restricted-product-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich: प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार में करना था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich: प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार, हरिद्वार में करना था सप्लाई
Sat, 10 Sep 2022 03:57 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 10 Sep 2022 03:57 PM IST
सार
बहराइच में एक नेपाली व्यक्ति को प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ गिरफ्तार किया गया है। वह नेपाल से हरिद्वार इस पदार्थ की तस्करी करने जा रहा था।
विज्ञापन
गिरफ्तार हुआ नेपाली युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
नेपाल से तस्करी कर हरिद्वार लेकर जा रहे प्रतिबंधित वन्य जीव उत्पाद के साथ एक तस्कर को पकड़ा गया है। सशस्त्र सीमा बल 42 वाहिनी की सीमा चौकी रूपईडीहा मे शनिवार सुबह लगभग 11 बजे चेक पोस्ट पर नियमित जांच के दौरान, एक नेपाली व्यक्ति को यारशा गुंबा (औषधीय प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला वन्य जीवन उत्पाद) के साथ पकड़ा गया है। जिसे उसने एक बैग में रखा था।
विज्ञापन
मौके पर पूछताछ करने पर, आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने जुमला जिला (नेपाल) से इसे खरीदा था और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए हरिद्वार (भारत) में बेचने जा रहा था।
विज्ञापन
कमांडेंट, 42वी वाहिनी तपन दास ने बताया कि सीमाओं की सुरक्षा हेतु जवान नाका, गस्त एवं चेकिंग ड्यूटी कर रहे थे तभी यह करवाई की गई है। आरोपी को वन विभाग रूपईडीहा को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन