{"_id":"62bec6826a26ce7afd662c45","slug":"nepal-police-recoverd-posta-dana-worth-1-25-crore-on-indo-nepal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: नेपाल से आ रहे ट्रक में बने गुप्त लॉकर से बरामद हुआ सवा करोड़ का पोस्ता दाना, चालक फरार हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: नेपाल से आ रहे ट्रक में बने गुप्त लॉकर से बरामद हुआ सवा करोड़ का पोस्ता दाना, चालक फरार हो गया
Fri, 01 Jul 2022 03:33 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, रुपईडीहा (बहराइच)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुपईडीहा (बहराइच)
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 01 Jul 2022 03:33 PM IST
सार
नेपाल से भारत आ रहे ट्रक से नेपाल पुलिस ने सवा करोड़ रुपये का पोस्ता दाना बरामद किया है। चालक भारतीय क्षेत्र से फरार हो गया।
विज्ञापन
ट्रक से बरामद हुए पोस्ता दाना के बोरे।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेपाल से शुक्रवार की सुबह भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे एक ट्रक को संदेह होने पर नेपाल पुलिस के जवानों ने शुक्रवार को रोक लिया। पुलिस के जवानों ने ट्रक की तलाशी ली लेकिन उन्हें कुछ भी नहीं मिला। संदेह बढ़ने पर जवानों ने फिर से जांच की तो ट्रक के अंदर एक गुप्त लॉकर दिखाई पड़ा।
विज्ञापन
लॉकर तोड़कर जब अंदर तलाशी ली गई तो तो करीब 250 बोरा पोस्ता दाना बरामद हुआ। जिसकी कीमत अंर्तराष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है। जांच के दौरान वाहन चालक भारतीय क्षेत्र में फरार हो गया।
विज्ञापन
प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी भारत-नेपाल सीमा के बीच आवश्यक वस्तुएं लेकर आने व जाने वाले वाहनों का आवागमन हो रहा था। सुबह साढ़े नौ बजे के समीप नेपाली सीमा से एक ट्रक आरजे 09 जीबी 4542 भारतीय सीमा की ओर आता दिखा। संदेह होने पर नेपाल पुलिस ने ट्रक को रोक कर उसकी जांच की लेकिन जांच के दौरान उन्हें कुछ भी नहीं मिला।
विज्ञापन
ट्रक के कंटेनर की लंबाई व अंदर के खाली स्थान को देखकर जवानों का संदेह गहरा गया। कंटेनर की सघनता से जांच करने पर उन्हें कंटेनर के अंदर एक गुप्त लॉकर दिखाई पड़ा। इस पर जवानों ने नट बोल्ट की सहायता से उस पर कसे दरवाजे को खोला तो उसके भीतर कुल 250 बोरे बरामद किए गए। सभी बोरों पर व्हाइट पपी सीड, प्रोडक्ट ऑफ टर्की लिखा था। बरामद सभी बोरों का वजन 25-25 किलोग्राम था। जांच के दौरान सभी बोरों से पोस्ता दाना बरामद किया गया।
इसकी सूचना जवानों ने नेपाली पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि एक बोरा पोस्ता दाना की कीमत अंर्तराष्ट्रीय बाजार में 50 हजार रुपए है। ऐसे में बरामद बोरों की कुल कीमत एक करोड़ 25 लाख रुपए आंकी जा रही है। एपीएफ निरीक्षक जीवनलाल बूढ़ा ने बताया कि यह ट्रक भारतीय क्षेत्र से माल लेकर नेपाल कहां गया था और क्या माल लेकर गया था। इसकी भी जांच की जाएगी।
नेपाल प्रहरी की अहम उपलब्धि
डीएसपी मधुसूदन नेउपाने ने कहा कि भारतीय ट्रक द्वारा तस्करी कर इतनी बड़ी मात्रा में पोस्ता दाना ले जाया जा रहा था। जिसकी बरामदगी नेपाल प्रहरी के लिए अहम उपलब्धि है। आगे भी दोनों देशों के बीच तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए कड़ी चौकसी बरती जाएगी।