{"_id":"67672c1a808a86f8c107ddbd","slug":"neither-caring-for-themselves-nor-worrying-about-their-family-they-are-putting-their-lives-at-risk-shravasti-news-c-13-1-lko1082-1004142-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अपनी परवाह और न परिवार की चिंता, जोखिम में डाल रहे जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अपनी परवाह और न परिवार की चिंता, जोखिम में डाल रहे जान
Sun, 22 Dec 2024 02:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। आए दिन हो रही मार्ग दुर्घटनाओं में लोग कभी खुद को तो कभी अपनों को खो रहे हैं। ससे बचाने के लिए पुलिस व परिवहन विभाग आए दिन अभियान चलाकर लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद लोग न तो घटनाओं से सबक ले रहे हैं और न पुलिस से सीख।
बहराइच के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक बाइक पर चार सवार होने के कारण चालक बाइक से नियंत्रण खो बैठा। इससे बाइक अनियंत्रित हो पेड़ से टकरा गई। घटना में दो लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक ने लखनऊ ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह कोई पहला मामला नहीं है।
शायद ही कोई पखवाड़ा ऐसा बीता हो जब ओवर लोडिंग व ओवर स्पीड के कारण कोई घटना न घटी हो। ऐसा ही कुछ शनिवार भिनगा नगर में देखने को मिला। जब बिना हेलमेट बाइक व स्कूटी पर तीन व चार सवार बेखौफ फर्राटा भरते दिखे।
विज्ञापन
इस समय कोहरे का प्रकोप शुरू हो चुका है। ऐसे में लोग रात में वाहन चलाने से बचें। शराब पीकर या हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन कदापि न चलाएं। ओवर स्पीड व क्षमता से अधिक सवारी लेकर फर्राटा भरने वाले वाहनों को जांच कर सीज किया जाएगा।
विनीत कुमार मिश्रा, एआरटीओ