{"_id":"6a02421f8a57b4764d0988e2","slug":"neighbor-launches-life-threatening-hammer-attack-on-two-brothers-out-of-vengeance-lucknow-news-c-13-lko1070-1732181-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: पड़ोसी ने रंजिश में दो भाइयों पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: पड़ोसी ने रंजिश में दो भाइयों पर हथौड़े से किया जानलेवा हमला
Tue, 12 May 2026 02:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 12 May 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के राधा ग्राम निवासी कृष्णा सक्सेना ने पड़ोसी पर रंजिश के चलते उन पर और भाई पर हथौड़े से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट और धमकी की एफआईआर दर्ज की है।
कृष्णा ने बताया कि घर के सामने रहने वाले अरविंद यादव, उसका बेटा रेहान व बेटी मुस्कान बिना किसी कारण उनके परिवार से रंजिश रखते हैं। आरोप है कि 23 मार्च को आरोपियों ने उनकी पत्नी प्रियंका को बुरी तरह पीटा था। मामले में एफआईआर दर्ज कराने पर आरोपी दुश्मनी मानने लगे। छह मई को रात 10:30 बजे अरविंद और रेहान ने उनके सिर पर हथौड़े और घुटनों पर रॉड से वार किया। इससे उनका सिर फट गया और वह लहूलुहान होकर गिर पड़े। बीच-बचाव करने आए भाई राहुल को अरविंद की पत्नी सबरून निशा ने पीटा। भाई ने वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उसका मोबाइल और साक्ष्य मिटाने के लिए पड़ोसी के घर में लगा सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। हंगामा बढ़ने पर आरोपी धमकाते हुए से भाग निकले। लोगों ने उन्हें व भाई को अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उन्होंने नौ मई को शिकायत की। इंस्पेक्टर ओमवीर चौहान ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है।