{"_id":"6834cf85201bec12b8018177","slug":"neighbor-beat-up-a-family-due-to-enmity-case-filed-against-26-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1222377-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: रंजिश में पड़ोसी ने परिवार को पीटा, 26 पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: रंजिश में पड़ोसी ने परिवार को पीटा, 26 पर मुकदमा
Tue, 27 May 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 27 May 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में पड़ोसी ने परिवार को पीटा, 26 पर मुकदमा
लखनऊ। आशियाना के सेक्टर एल निवासी सुशील गौतम ने 26 लोगों के खिलाफ घर में घुसकर उनकी व परिवार की पिटाई करने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।
सुशील के मुताबिक पड़ोसी वीरेंद्र यादव से रंजिश है। शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे वीरेंद्र साथी अरविंद, अतुल, सुभाषिनी, गोविंद, छेदीलाल व 20 अज्ञात लोग छत के रास्ते उनके घर में दाखिल हो गए। आरोपी सुशील व उनके पिता छेदीलाल गौतम, मां और पत्नी से गाली-गलौज करने लगे।
विरोध पर लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह सुशील की पत्नी घर से बाहर भागी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देखकर आरोपी भाग निकले। पिटाई में छेदीलाल के सिर व चेहरे पर काफी चोटें आईं। उनका दायां हाथ टूट गया। इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह के मुताबिक राजकुमार, कुलदीप चौधरी और अनुज कुमार को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश जारी है।