{"_id":"6750a68f7384d0722704f974","slug":"negligence-of-responsible-people-is-increasing-the-risk-of-accidents-in-fog-shravasti-news-c-104-1-srv1004-108139-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: जिम्मेदारों की लापरवाही बढ़ा रही कोहरे में दुर्घटना की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: जिम्मेदारों की लापरवाही बढ़ा रही कोहरे में दुर्घटना की आशंका
Thu, 05 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 05 Dec 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। तराई में कोहरे का दौर प्रारंभ हो चुका है। इसके साथ ही गन्ना तौल भी शुरू हो चुकी है। ज्यादातर तौल केंद्र मुख्य मार्ग के किनारे ही स्थित हैं। जहां मार्ग पर खड़े गन्ना लदे वाहन दुर्घटना का खतरा बढ़ा रहे हैं। वहीं क्षतिग्रस्त पुल की रेलिंग व अप्रोच चालकों की धड़कन बढ़ा रहे हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार के ध्यान न देने से लोगों की दुश्वारी बढ़ती जा रही है।
क्षतिग्रस्त रेलिंग तो कहीं अप्रोच से परेशानी
भिनगा सिरसिया मार्ग पर पड़ने वाले पहाड़ी नालों पर बने ज्यादातर पुल की रेलिंग टूटी हुई है। इससे जमुनहा बहराइच मुख्य मार्ग भी अछूता नहीं है। क्षेत्र के भेसरी गांव के पास स्थित सरयू मुख्य नहर खंड नानपारा पर स्थिति पुल की रेलिंग की दीवार एक वर्ष पूर्व ट्रक की टक्कर में टूट गई थी। इसे अब तक सही नहीं कराया गया। इससे राहगीरों व दोपहिया वाहन चालकों को कोहरे में दुर्घटना का खतरा बना रहता। ऐसा ही कुछ इकौना के ग्राम मलौना खसियारी के बहेरी नाला पर भी है। जहां पुल के एक तरफ का एप्रोच पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। इस पर बने गड्ढे के कारण कोहरे में वाहनों के पलटने का खतरा बना रहता है जबकि इस पुल से सैकड़ों लोगों का नियमित आवागमन बना रहता है।
मुख्य मार्ग बना गन्ना तौल केंद्र
गिलौला क्षेत्र के लक्ष्मण नगर, चेतिया मुरार, औरैया निधान में बना गन्ना तौल केंद्र लक्ष्मननगर गिलौला मार्ग किनारे स्थित है जबकि एकघरवा व मलावां व कटरा में स्थापित गन्ना तौल केंद्र बौद्ध परिपथ किनारे स्थापित है। इस मार्ग से दिन रात हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहनों का आवागमन बना रहता है। वहीं गन्ना तौल कराने आने वाली ट्रैक्टर-ट्राॅली व तौल के बाद गन्ने को बौद्ध परिपथ के किनारे ट्रकों को खड़ाकर गन्ना लादा जाता है। इससे जहां मुख्य मार्ग संकरा हो रहा है। वहीं घने कोहरे के कारण यहां दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। गिलौला का एकघरवा मलावां दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र में शामिल है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों के ध्यान न देने से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।