{"_id":"68167ef99f3211546a011964","slug":"neet-exam-will-be-held-today-in-seven-centers-amid-tight-security-arrangements-lucknow-news-c-98-1-bhr1003-130017-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट : कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सात केंद्रों में आज होगी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीट : कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच सात केंद्रों में आज होगी परीक्षा
Sun, 04 May 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 04 May 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। जिले की छह शिक्षण संस्थाओं में स्थापित किए गए सात परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा प्रबंधों के बीच नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को होंगे। इसे शुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शनिवार को तैयारी बैठक हुई। बैठक में कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा नियमों की जानकारी देते हुए गाइडलाइन लिखित रूप में भी उपलब्ध कराई गई।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से कराई जा रही इस परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराए जाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मोनिका रानी ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की नियमहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम के इस आदेश का असर यह रहा कि सभी केंद्र व्यवस्थापकों ने तैयारी बैठक बुलाकर कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ संबंधित गाइडलाइन लिखित रूप से भी उपलब्ध कराई गई। नीट के लिए केडीसी में दो परीक्षा केंद्र होंगे जबकि महिला पीजी कॉलेज, महराज सिंह इंटर कॉलेज, जीआईसी व जीजीआईसी को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
इन वस्तुओं के ले जाने पर रहेगा प्रतिबंध
परीक्षा की शुचिता प्रभावित न हो इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर कोई भी पेपर, पेंसिल बाॅक्स, कैलकूलेटर, सनग्लास, वाॅलेट, कैप, ज्वैलरी, खाद्य सामग्री, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, घड़ी, चाबी, ब्लूयटूथ, डिजिटल पेन व अन्य इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्र के अंदर प्रतिबंधित गैजेट्स की सूची परीक्षा केंद्र पर प्रदर्शित की जाए। परीक्षार्थियों के ऐसे सामानों को रखने के लिए अमानत घर भी बनाया जाए।