फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   need a driving license then this may be important for you

ड्राइविंग लाइसेंस चाहिए तो ये खबर आपके काम की है 

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jun 2020 02:47 AM IST
विज्ञापन
need a driving license then this may be important for you
लखनऊ। आरटीओ कार्यालय में आठ जून से डीएल संबंधी काम दोबारा शुरू होंगे। लॉकडाउन की वजह से यह काम 21 मार्च से बंद था। पहले चरण में केवल लर्निंग लाइसेंस बनवा चुके लोगों को परमानेंट डीएल के लिए ही बुलवाया जाएगा। इसके लिए एनआईसी ने परिवहन विभाग के सुझाव पर सारथी सॉफ्टवेयर में बदलाव किया है। आरटीओ कार्यालयों में भीड़ न हो, इसके लिए 33 प्रतिशत आवेदकों को ही बुलाया जाएगा। परिवहन आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि लाइसेंस प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से सोमवार से शुरू होगी। लर्निंग डीएल की वैधता एक फरवरी के बाद खत्म होने वाले आवेदकों की डीएल की वैधता 30 जून कर दी गई है। इनके स्थायी डीएल आवेदन 30 जून के बाद लिए जाएंगे। वहीं, अभी नए लर्निंग लाइसेंसों के लिए आवेदन नहीं किया जा सकेगा। लंबित आवेदनों को पहले और दूसरे चरण में पूरा किया जाएगा। इसके बाद परमानेंट डीएल वालों के रिन्यूअल का काम किया जाएगा। रोजाना 100 से 125 लाइसेंस बनाए जाएंगे। सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक पहली शिफ्ट, दोपहर 12.30 से 2.30 बजे तक दूसरी और दोपहर 3.00 से शाम 5.00 बजे तक तीसरी शिफ्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed