फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nearby area of charak hospital and valmiki vihar is in hotspot list

चरक हॉस्पिटल के आसपास का इलाका और बाल्मीकि विहार हॉटस्पॉट सूची में

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
nearby area of charak hospital and valmiki vihar is in hotspot list
लखनऊ। राजधानी में दो नए इलाके हॉटस्पॉट की सूची में आ गए हैं। इसमें चरक हॉस्पिटल के आसपास का इलाका और कैंट थानाक्षेत्र का बाल्मीकि विहार है। शनिवार को हरदोई रोड बालागंज चौराहे के निकट चरक हॉस्पिटल के दो डॉक्टर और एक नर्स कोरोना संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि चरक हॉस्पिटल के आसपास के करीब 500 मीटर के दायरे को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया गया है। इसके अलावा कैंट थानाक्षेत्र के बाल्मीकि विहार के एक परिवार में 11 मरीज मिलने पर पूरे इलाके को हॉटस्पॉट की सूची में डाल दिया गया है। वहीं, 21 दिनों में कोई केस न मिलने पर कैसरबाग में अलीजान मस्जिद को अतिसंवेदनशील इलाकों की सूची से बाहर करते हुए हॉटस्पॉट समाप्त कर दिया गया। फिलहाल शहर में सात हॉटस्पॉट इलाके हैं। हॉटस्पॉट इलाकों में सख्ती से लागू रहेगा लॉकडाउन डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि हॉटस्पॉट इलाकों में लॉकडाउन सख्ती से लागू रहेगा। शासन से लॉकडाउन के पांच के संबंधं मे लागू होने वाले निर्देश के बाद कार्य योजना एक जून तक जारी की जाएगी। इस दौरान पहले की तरह ही कड़ाई से नियमों का पालन करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed