फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nda to get 300 seats in election

कल्याण का दावा, NDA जीतेगी 300 सीटें

Sat, 10 May 2014 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 10 May 2014 10:41 AM IST
विज्ञापन
nda to get 300 seats in election

राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का दावा है कि एनडीए को आसानी से 300 सीटें मिल जाएंगी, जिससे उन्हें अब अन्य सहयागियों की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन


इसके अलावा कल्याण सिंह ने कांग्रेस द्वारा भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की जाति पर सवाल उठाए जाने की कड़ी आलोचना की है।

कहा, कांग्रेस पार्टी में अध्यक्ष का पद हो या प्रधानमंत्री का, दोनों ही गांधी परिवार अपने पास रखना चाहती है।

कांग्रेसियों को यह बर्दाश्त नहीं हो पा रहा है कि एक छोटी जाति का व्यक्ति कैसे प्रधानमंत्री बन सकता है? इसलिए कांग्रेस मोदी रोको और उनकी जाति को लेकर हमला कर रही है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने शामिल किया ओबीसी में

nda to get 300 seats in election

पत्रकारों से बातचीत में कल्याण ने कहा कि मोदी जिस ‘मोढ घांची’ जाति से ताल्लुक रखते हैं उस जाति व उपजाति को ओबीसी सूची में शामिल करने की अधिसूचना गुजरात में कांग्रेस की छबीलदास मेहता सरकार के समय में जारी किया गया था।

बाद में भारत सरकार की अधिसूचना में ओबीसी के रूप में सम्मिलित हुई। जब ये दोनों अधिसूचनाएं जारी हुईं तब मोदी सत्ता में नहीं थे।

उन्होंने कहा कि इससे मोदी को बदनाम करने की कांग्रेसी साजिश का खुलासा हो गया है। कल्याण सिंह ने कहा कि भारतीय लोकतंत्र किसी परिवार या किसी जाति का नहीं है।

यह सभी जाति सभी धर्म का है। इस बार के चुनाव में मोदी लहर से कांग्रेस में घबराहट है और उसके नेता अनाप-शनाप सवाल करने लगे हैं।

300 सीटें जीतेगा एनडीए

nda to get 300 seats in election

मायावती के समर्थन न देने के सवाल पर सिंह ने कहा कि एनडीए का गठबंधन 300 का आंकड़ा पार करेगा। किसी अन्य के मेहरबानी की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सपा, बसपा व कांग्रेस के पास मुस्लिम तुष्टीकरण और मोदी रोको के अलावा कोई मुद्दा नहीं है।

इस चुनाव में सपा को आठ, बसपा को नौ व कांग्रेस को छह सीटें मिलेंगी। रालोद व केजरीवाल का खाता नहीं खुलेगा। बाकी 57 सीटों में दो सीटें कम या ज्यादा भाजपा को मिलेगी।

कल्याण सिंह ने आरोप लगाया कि संपन्न चुनावों में फिरोजाबाद, कन्नौज, बदायूं व मुरादाबाद सहित कई क्षेत्रों में बूथ कैप्चरिंग की गई। इस चुनाव में लोकतंत्र की हत्या हुई है।

उन्होंने आयोग से मांग की कि 12 मई को आखिरी चरण के चुनाव में घोसी, बलिया, मिर्जापुर, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर, राबर्टसगंज सहित सभी चुनाव क्षेत्रों में पैरामिलिट्री फ ोर्स लगायी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed