{"_id":"578626144f1c1b1b4313dc39","slug":"nda-should-leran-from-arunachal-matter-says-mayawati","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरुणाचल प्रदेश के बहाने मायावती ने केंद्र सरकार को दी ये सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरुणाचल प्रदेश के बहाने मायावती ने केंद्र सरकार को दी ये सीख
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 13 Jul 2016 04:59 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा सुप्रीमो मायावती का कहना है, अरुणांचल प्रदेश में राजभवन के माध्यम से सत्ता परिवर्तन करने वाली केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने तगड़ा झटका दिया है। मायावती ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया और कहा, केंद्र सरकार को इस घटना से सबक लेना चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने अरुणाचल प्रदेश में लगे राष्ट्रपति शासन को हटाकर फिर से कांग्रेस सरकार बहाल करने का फैसला सुनाया है। इसी साल मई के महीने में उत्तराखंड में भी केंद्र सरकार द्वारा लगाए गए राष्ट्रपति शासन को हटा दिया गया था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट में पांच जजों की बेंच ने ये फैसला सुनाया और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल के सभी फैसलों को रद्द कर दिया जिनकी वजह से वहां राष्ट्रपति शासन लगा था।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बहाने मायावती ने केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा कि उन्हें संविधान की सही मंशा के अनुसार चलना चाहिए और सबक लेना चाहिए।