फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NDA and SEE test on the same day

NDA और SEE एक ही दिन, क्या होगा कैंडिडेट्स का

Tue, 25 Mar 2014 01:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 25 Mar 2014 01:00 PM IST
विज्ञापन
NDA and SEE test on the same day

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे स्टूडेंट इस समय असमंजस में हैं। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ दें।

विज्ञापन


दरअसल, नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और प्रदेश भर में इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों में बीटेक, बीआर्क, बीफॉर्मा आदि कोर्सेज में होने वाली राज्य प्रवेश परीक्षा (एसईई) 20 अप्रैल को है।

एनडीए और एसईई में बैठने वाले स्टूडेंट्स में से ज्यादातर यह दोनों ही परीक्षा देते हैं। फिलहाल, दोनों ही परीक्षा के कार्यक्रम में कोई फेरबदल होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स के सामने विकल्प एक ही परीक्षा देने का है।

एनडीए के आवेदन 21 दिसंबर, 2013 को जारी हुए थे और इसकी अंतिम तारीख 20 जनवरी, 2014 थी।

फॉर्म जारी करते समय ही यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) ने प्रवेश परीक्षा की तारीख 20 अप्रैल घोषित कर दी थी, जबकि एसईई के आवेदन फॉर्म 15 मार्च से मिलना शुरू हुए हैं और यह पांच अप्रैल तक भरे जा सकेंगे।

यूपीटीयू की ओर से कराई जा रही यह परीक्षा भी 20 अप्रैल को है।

इंटरमीडिएट के साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र सुमित सिंह सवाल उठाते हैं कि आखिर जब एनडीए की प्रवेश परीक्षा की तारीख पहले ही 20 अप्रैल घोषित कर दी गई थी और एसईई ने बाद में अपना नोटिफिकेशन और आवेदन मार्च में घोषित किया है।

ऐसे में उसे स्टूडेंट्स की सहूलियतों को ध्यान में रखते हुए इसी दिन परीक्षा नहीं रखनी चाहिए थी। दोनों ही परीक्षाएं महत्वपूर्ण होती हैं।

स्टूडेंट अभय कुमार व संतोष कहते हैं कि उनकी तैयारियों को तो झटका लग गया है। अब वे समझ नहीं पा रहे कि आखिर कौन सी परीक्षा दें और कौन सी छोड़ दें।

इस बारे में एसईई के समन्वयक प्रो. जगवीर सिंह कहते हैं कि हमारे यहां हमेशा अप्रैल के तीसरे रविवार को स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रम की प्रवेश परीक्षा व चौथे रविवार को परास्नातक पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा होती है।

बीते कई वर्षों से हम इसी दिन परीक्षाएं करवाते आ रहे हैं।

ऐसे में 20 अप्रैल रविवार को बीटेक, बीफॉर्मा, बीआर्क सहित विभिन्न स्नातक स्तरीय कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा होगी।

इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। स्टूडेंट विकल्प सोच लें कि उन्हें कौन सी परीक्षा देनी है और कौन सी छोड़नी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed