Wedding @ 88: ट्विटर पर 'ट्रेंडी' हो गए ND
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न ही एनडी तिवारी मुख्यमंत्री हैं, न ही शुक्रवार को आने वाले लोकसभा चुनाव 2014 के नतीजों में उनकी प्रतिष्ठा दांव पर है, लेकिन नेताजी एक बार फिर हिट हो गए हैं।
भले ही एनडी तिवारी और उज्ज्वला शर्मा के विवाह समारोह मे शहनाई न बजी हो, लेकिन सोशल नेटवर्किंग साइट पर उनकी बारात जरूर निकल पड़ी है।
88 साल के वरिष्ट कांग्रेसी नेता एनडी तिवारी की शादी की खबर जैसे ही मीडिया में आई, सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर बधाइयों और तंज मारने का सिलसिला शुरू हो गया।
कोई उनकी और उज्ज्वला की शादी पार्टी में राहुल गांधी के होने का दावा कर रहा है तो कोई तमाम स्रोतों से मिल रही तस्वीरें साझा कर रहा है।
कुछ घंटों में पांच हजार ट्वीट
गुरुवार सुबह मीडिया में आई इस खबर पर पिछले करीब पांच घंटे के दौरान चार हजार से ज्यादा ट्वीट हो चुके हैं।
टि्वटर सर्च पर नजर रखने वाले साइट टॉप्सी के मुताबिक, दोपहर 12 बजे से एक बजे के दौरान ही एनडी तिवारी और उज्ज्वला की शादी पर 3000 से ज्यादा ट्वीट किए गए।
खास बात यह है कि ट्वीट्स में एक ही ट्रेंड नजर आ रहा है, वह है एनडी तिवारी की उम्र का। पहले पापा बन चुके एनडी का 88 साल में पति बनना ट्विटर बफर्स के लिए काफी क्रिएटिव टॉपिक है।
कुछ खट्टा तो कुछ मीठा...
उमर अब्द़ल्लाह के एक अनऑफीशियल अकाउंट के किए गए ट्वीट में लिखा गया है, 'बुड्ढा होगा तेरा बाप के रीमेक में एनडी तिवारी हीरो बन गए हैं।'
सीवोटर के प्रमुख यशवंत देशमुख इस मामले को थोड़ी गंभीरता से देख रहे हैं। उन्होंने लिखा है, 'एनडी तिवारी की आलोचना करने की जगह मैं रोहित शेखर की तारीफ करूंगा जिसने न सिर्फ अपने अधिकार के लिए, बल्कि अपनी मां के सम्मान के लिए भी अंतहीन लड़ाई लड़ी।'
पत्रकार पल्लवी घोष ने इस घटनाक्रम को दिन की सबसे बड़ी खबर बताया है। इसका प्रमाण तमाम खबरियां चैनलों के ट्विटर अकाउंट से शेयर हुई खबरें और तस्वीरें देखकर ही लग रहा है।
ध्यानी जैसे कई यूजर्स ट्विटर के जरिए सवाल पूछ रहे हैं कि कहीं राहुल गांधी एनडी तिवारी के विवाह समारोह में तो नहीं थे।
ND पर कुछ और फनी ट्वीट्स...
मैंने सुना है कि एनडी तिवारी ने अपनी 88 साल की उम्र को देखते हुए हनीमून के लिए हरिद्वार को चुना है।
ompal singh @ompalsbhati
एनडी तिवारी की वजह से ही राहुल गांधी ने मनमोहन सिंह की डिनर पार्टी छोड़ दी।
Mayur Walhe @mayurwalhe
कांग्रेस के पास अगर एनडी तिवारी हैं तो भाजपा के पास राघव जी है। हम किसी से कम नहीं।
ShivrajSingh Chouhan @Ch0uhanShivraj
आज एनडी तिवारी ने यह साबित कर दिया की चाचा नेहरु आज भी हर कांग्रेसी के दिल में जिन्दा है।
Raman Garg @ramangarg1