फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nd tiwari gets marry

ND बने 'आशिकों के राजा', बुढ़ापे में बजाया बैंड बाजा

Thu, 15 May 2014 06:19 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 May 2014 06:19 PM IST
विज्ञापन
nd tiwari gets marry

कांग्रेस के 88 वर्षीय वरिष्ठ नेता एनडी तिवारी ने आखिरकार रोहित शेखर की मां उज्ज्वला शर्मा को कानूनी रूप से अपनी पत्नी बना लिया।

विज्ञापन


उन्होंने उज्ज्वला शर्मा से माल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर गुपचुप तरीके से शादी कर ली। सूत्रों ने बताया कि तिवारी और उज्ज्वला ने रात में ही प्लान बनाया और शादी कर ली।

दिलचस्प बात यह है कि इसके बारे में तिवारी के खास लोगों तक को कोई जानकारी नहीं है। बृहस्पतिवार को टीवी पर खबर देखने के बाद तिवारी के सगे-सम्बंधी को यह बात पता चली।
विज्ञापन


बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से उज्ज्वला शर्मा एनडी तिवारी के साथ रह रही हैं। उज्ज्वला तिवारी के आवास के सामने धरने पर बैठ गई थीं।

तिवारी और उज्ज्वला के साथ रहने पर तिवारी के ओएसडी भवानी भट्ट नाराज होकर 10 दिन की छुट्टी पर चले गए थे।

मां-पापा की शादी में नहीं आया बेटा

nd tiwari gets marry

उज्‍ज्वला शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत में बताया कि ये शादी मंगलवार को तय हुई थी। तैयारियां पूरी की गईं और बुधवार रात ब्याह रचाया गया।

उन्होंने कहा, अब तक मैं इस घर में खुद को मेहमान समझती थी लेकिन अब यह मेरा अपना घर बन गया है। मैं खुद को असुरक्षित महसूस करती थी, पर शादी के बाद सुरक्षा का भाव आ गया है।

उज्जवला ने यह भी बताया कि विवाह समारोह के दौरान एनडी तिवारी के कुछ करीबी लोग थे और मेरे भैया-भाभी।

एनडी-उज्‍ज्वला की शादी पहाड़ी रीति-रिवाजों से जरूर की गई, लेकिन यह पता नहीं चल पाया है कि दोनों की संतान रोहित शेखर इसमें क्यों शामिल नहीं हुए।

कुछ दिन पहले हुआ था यह मामला

nd tiwari gets marry

कुछ दिन पहले डॉ. उज्ज्वला शर्मा और ‌एनडी तिवारी का मसला उस वक्त दोबारा स‌ुर्खियों में आ गया था जब उज्‍ज्वला को तिवारी के घर में जाने से रोका गया और उसके बाद वह धरने पर बैठ गईं।

उज्‍ज्वला तिवारी के आवास के आगे कई घंटे धूप में बैठी रहीं। बाद में तिवारी खुद उन्हें घर के भीतर ले आए। उसके बाद उज्‍ज्वला और तिवारी साथ-साथ रहने लगे।

उज्‍ज्वला का कहना था कि वह सिर्फ तिवारी के साथ रहना चाहती हैं और उनकी सेवा करना चाहती हैं।

विज्ञापन

उज्‍ज्वला के साथ ओएसडी ने‌ किया बुरा बर्ताव

nd tiwari gets marry

30 अप्रैल को लखनऊ में वोटिंग से पहले उज्‍ज्वला कांग्रेस प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी के समर्थन के लिए दिल्ली से लखनऊ आईं थीं।

उन्होंने हजरतगंज में तिवारी का काफिला देखा तो कार रोकने का इशारा किया।

यह बात तिवारी के ओएसडी भवानी भट्ट को नागवांर गुजरी और उसने इसका विरोध‌ किया और पुलिस बुला ली।

उज्‍ज्वला ने आरोप लगाया कि ओएसडी और तिवारी के भतीजे नहीं चाहते हैं कि वह तिवारी के करीब आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed