{"_id":"58de5ccf4f1c1bc20463eb79","slug":"nd-tiwari-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनडी तिवारी अब स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनडी तिवारी अब स्वस्थ, अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 31 Mar 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी
- फोटो : amar ujala
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी को शुक्रवार को लखनऊ के लोहिया अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
एनडी तिवारी को 28 मार्च सुबह 10 बजे लखनऊ के डा. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण था।
जांच के लिए एंटीबायोटिक्स देकर उनका इलाज शुरू किया गया। 29 व 30 को फिर से उनकी जांच की गई। सभी जांचे सामान्य आने पर 31 जनवरी को उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया।
इलाज के दौरान उनकी पत्नी उज्ज्वला शर्मा व उनका बेटा रोहित शेखर उनके साथ मौजूद रहे।