फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   NCC cadets learnt self-defence, yoga and AI techniques

Lucknow News: एनसीसी कैडेटों ने सीखे आत्मरक्षा, योग व एआई के गुर

Fri, 12 Jun 2026 02:04 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
NCC cadets learnt self-defence, yoga and AI techniques
लखनऊ। राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) लखनऊ मुख्यालय की उत्तर प्रदेश गर्ल्स बटालियन की ओर से आयोजित दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के आठवें दिन बृहस्पतिवार को कैडेटों ने आत्मरक्षा योग और एआई के गुर सीखे।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि श्रीरामस्वरूप मेमोरियल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट में कमांडिंग ऑफिसर कर्नल(डॉ.) दिनेश कुमार पाठक के नेतृत्व में शिविर का आयोजन हो रहा है। बृहस्पतिवार के सत्र की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। कैंप प्रशिक्षण अधिकारी मेजर (डॉ.) मनमीत कौर सोढ़ी ने आयुष मंत्रालय के प्रोटोकॉल के अनुसार कैडेटों को कटि एवं स्कंध संचालन के साथ खड़े होकर, बैठकर व पीठ-पेट के बल लेटकर किए जाने वाले विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। इसके साथ ही कैडेटों को अष्टांग योग के बारे में बताया। शिविर में रेड ब्रिगेड की ऊषा विश्वकर्मा और उनकी टीम ने सेल्फ डिफेंस सिखाया। इसके बाद दोपहर के सत्र में ''''कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्तमान में महत्वपूर्ण है अथवा नहीं'''' विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed