फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nayan sinha wrote a letter to pm modi

यूपी के इस बच्चे की चिट्ठी पर मोदी ने लिया एक्शन

Wed, 03 Feb 2016 01:12 PM IST
Updated Wed, 03 Feb 2016 01:12 PM IST
विज्ञापन
nayan sinha wrote a letter to pm modi

आवाजाही में रेलवे ट्रैक की बाधा से परेशान शहर के 12 साल के बच्चे नयन सिन्हा ने सीधे प्रधानमंत्री की कुंडी खटखटा दी। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने भी उसका भरोसा नहीं तोड़ा और उसकी चिट्ठी पर रेल विभाग को निर्देश जारी कर दिए।

विज्ञापन


कुछ ही दिनों में बालक को रेलवे के डिवीजनल इंजीनियर की चिट्ठी मिली। इसमें उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया गया है। बच्चे के इस प्रयास से मनोहर नगर के बाशिंदों को राहत की उम्मीद बंधी। वे नयन की तारीफ करते नहीं अघा रहे हैं।
विज्ञापन


आवास विकास कालोनी के पीछे मोहल्ला मनोहर नगर के सामने ट्रैक है। इससे यहां लोगों को तो आवाजाही में दिक्कत होती ही थी, स्कूल आने-जाने में आशुतोष सिन्हा का पुत्र नयन(12) और उसके साथी भी दुश्वारी झेलते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक पार करते समय दोस्त की जान पर बन आई थी

nayan sinha wrote a letter to pm modi

एक बार ट्रैक पार करते समय ट्रेन आ जाने से नयन के दोस्त की तो जान पर ही बन आई। इस घटना ने नयन को भीतर तक झकझोरा। वह अक्सर अखबारों में प्रधानमंत्री और उनके कार्यालय की सक्रियता की खबरें पढ़ता था।

टीवी पर भी ऐसी न्यूज देखीं, जिसमें पीएमओ ने लोगों की पुकार सुनी। बस कक्षा सात में पढ़ने वाले नयन ने भी ठान ली कि इस समस्या पर प्रधानमंत्री की ड्योढ़ी पर दस्तक देगा।

उसने 10 सितंबर 2015 को प्रधानमंत्री के नाम चिट्ठी भेजी। इसमें लिखा कि मोहल्ले में क्रासिंग नहीं होने से लोगों को डेढ़ किलोमीटर का चक्कर लगाकर राजेपुर क्रासिंग से आना-जाना पड़ता है। स्कूल जाने में दिक्कत होती है।

उसकी चिट्ठी पर पीएमओ ने पूरी गंभीरता दिखाई। वहां से निर्देश मिलने पर रेल महकमे में भी हलचल मची और 28 जनवरी 2016 को रेलवे के डिवीजनल इंजीनियर रंजीत कुमार का पत्र नयन सिन्हा के घर पहुंच गया।

पत्र में डीई ने कहा है कि उन्नाव-लखनऊ रेलमार्ग पर मनोहर नगर के सामने रेलवे ट्रैक के दोनों ओर मिट्टी डालकर और इंटर लॉक ब्रिक बिछाकर रास्ता समतल किया जाएगा।

सीनियर डिवीजन कामर्शियल मैनेजर एके सिन्हा ने सर्वे भी करा लिया है। अधिकारियों का कहना है कि मनोहर नगर के पास क्रासिंग बनने में कुछ अड़चन है, क्योंकि जिस स्थान पर क्रासिंग की मांग की है, वहां से 334 मीटर की दूरी पर ही राजेपुर रेलवे क्रासिंग है। फिर भी उच्चाधिकारियों को बता आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पीएम नहीं सीएम के चाहने से निकलेगा रास्ता

nayan sinha wrote a letter to pm modi

नयन सिन्हा के स्कूल जाने की समस्या पीएम नहीं बल्कि सीएम के चाहने से दूर हो सकती है। उन्नाव का नयन सातवीं का वही छात्र है, जिसने बीते सितंबर में पीएम को पत्र लिखकर घर के पास स्थित ट्रैक से गुजरने का रास्ता बनाने की मांग की थी।

इस संबंध में पीएमओ के हस्तक्षेप के बाद लखनऊ डिवीजन के अफसरों ने सर्वे कराया तो पता चला कि यहां ओवरब्रिज या अंडर पास बनना तब तक संभव नहीं, जब तक राज्य सरकार इसमें हस्तक्षेप न करे।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि नयन के घर के नजदीक रेलवे ट्रैक पर लेवल क्रॉसिंग बनवाना संभव नहीं। यदि राज्य सरकार की ओर से यहां ओवरब्रिज या अंडरब्रिज बनाने संबंधी प्रस्ताव आएगा, तो बोर्ड के स्तर पर कार्रवाई संभव है।

नयन के घर के नजदीक अंडर ब्रिज बनाने में लगभग 5 करोड़ का खर्च आएगा, जबकि ओवरब्रिज बनाने में ज्यादा पैसा लगेगा। यह तभी संभव है जब राज्य सरकार इसके लिए रेल मंत्रालय को पत्र भेजे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed