फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Nawazuddin reached lucknow in connection with shooting

गंज की सड़कों पर फिर कैमरे के सामने होंगे नवाज, ‘जोगीरा सा रा रा’ की शूटिंग को लखनऊ पहुंचे नवाजुद्दीन, बाराबंकी से शुरू होगा शिड्यूल

Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Nawazuddin reached lucknow in connection with shooting
बुधवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे कलाकार नवाजुद्दीन सिद्दीकी।
लखनऊ। राजधानी सहित आसपास के इलाकों में लाइट..., कैमरा..., एक्शन.... की आवाज बृहस्पतिवार से फिर से गूंजने लगेगी। बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी फिल्म ‘जोगीरा सा रा रा’ की शूटिंग के सिलसिले में बुधवार को लखनऊ पहुंचे हैं। शूट शिड्यूल की सबसे खास बात यह है फिल्म के कई अहम दृश्य फिल्माने के लिए नवाजुद्दीन और फिल्म क्रू अयोध्या में भी शूट करने पहुंचेगा। लगभग 6 हफ्ते के लंबे शिड्यूल के दौरान नवाजुद्दीन सिद्दीकी लखनऊ, मलिहाबाद, बाराबंकी के अलावा बनारस और आसपास के इलाकों में इनडोर और आउटडोर शूट करेंगे। कुशन नंदी निर्देशित फिल्म की अभिनेत्री नेहा शर्मा हैं। फिल्म रोमांटिक है। इसमें मुख्य किरदार का नाम जोगी है, जो नवाज निभा रहे हैं। वह ऐसे इवेंट मैनेजर हैं, जो हर किस्म ( जन्म से लेकर मरण तक) का इवेंट झटपट करवाने में माहिर हैं।
विज्ञापन

लखनऊ में 12 से अधिक लोकेशन पर होंगी शूटिंग
नवाज भले ही बुधवार को शहर पहुंचे हो, लेकिन लखनऊ में शूटिंग का सिलसिला मार्च के दूसरे सप्ताह से शुरू हो सकेगा। नवाज हजरतगंज, चौक, लालबाग, रूमी गेट, कुड़ियाघाट, राजाजीपुरम, मलिहाबाद की कोठी और बाग के अलावा कुछ खास सड़कों पर लाइट... कैमरा... एक्शन... के साथ तालमेल बैठाते नजर आएंगे। इसके अलावा कुछ इनडोर और आउटडोर शूट भी प्रस्तावित हैं। लखनऊ, बाराबंकी, बनारस, अयोध्या सभी के शिड्यूल मिलाकर शूटिंग अप्रैल के पहले हफ्ते तक चलने की संभावना है। शूटिंग का पहला शिड्यूल बृहस्पतिवार को बाराबंकी में रेलवे स्टेशन के किनारे एक घर की लोकेशन से शुरू होगा। यहां 8 से 10 दिन शूटिंग चलेगी।
विज्ञापन

अयोध्या के घाटों ने जीती ऋषिकेश से बाजी
फिल्म की शूटिंग लखनऊ के अलावा बाराबंकी बनारस और अयोध्या में भी होनी प्रस्तावित है। फिल्म से जुड़े लोकल लाइन प्रोड्यूसर इकबाल सिद्दीकी ने बताया फिल्म के कई अहम दृश्यों को फिल्म यूनिट ऋषिकेश और बनारस के घाटों पर फिल्माना चाह रही थी, लेकिन बीते दिनों देव दीपावली के दौरान अयोध्या के खूबसूरत घाटों को देखकर यूनिट ने वहां स्पॉट विजिट कर ऋषिकेश का प्लान कैंसल किया। अयोध्या को अपनी प्राथमिकता में लिया। अयोध्या के घाटों और नदी के किनारे भी नवाज शूटिंग करते नजर आएंगे। अयोध्या में सरयू किनारे के खूबसूरत घाट बॉलीवुड ही नहीं पूरी दुनिया देखेगी। अयोध्या आने वाले दिनों में फिल्म शूट, पर्यटन का केंद्र बनने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अप्रैल में आ सकते हैं अभिषेक बच्चन
अपनी मूवी दासी की शूटिंग को लेकर आगरा में व्यस्त अभिषेक बच्चन अप्रैल के शुरुआती दिनों में लखनऊ और आसपास की लोकेशन में शूट करने आ सकते हैं। फिल्म का मुख्य शूट लोकेशन आगरा और उसके आसपास के हिस्सों में है। लखनऊ में बहुत ही कम दिनों का काम है। इसके अलावा इन दिनों लखनऊ में अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा की मिशन मजनूं, जिम्मी शेरगिल की वेबसीरीज चूना और कैसेट ए वेबसीरीज की शूटिंग चल रही है। अनुष्का शर्मा के प्रोडक्शन हाउस की माई वेबसीरीज में साक्षी तंवर और राइमा सेन इन दिनों शूट कर रही हैं। शूटिंग गोमती नगर विस्तार और आसपास के इलाकों में 31 मार्च तक चलनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed