{"_id":"6074a7c78ebc3e8d3155f537","slug":"navratra-from-today-temples-decorated-gw-reporters-news-lko5739360114","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में आज से नवरात्र की धूम, सज गए माता के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में आज से नवरात्र की धूम, सज गए माता के दरबार
Tue, 13 Apr 2021 01:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 01:38 PM IST
सार
कई बड़े मंदिरों में होने वाले बड़े-बड़े आयोजन पर कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं, माता रानी की भजन संध्या और रात्रिकालीन जागरण के कार्यक्रम भी रद्द हो गए हैं।
विज्ञापन
विस्तार
नवरात्र के पावन पर्व का मंगलवार से शुभारंभ हो रहा है। राजधानी के सभी प्राचीन देवी मंदिरों में कोरोना गाइडलाइन के तहत तैयारियां पूरी कर ली गई है। कई बड़े मंदिरों में होने वाले बड़े-बड़े आयोजन पर कड़े प्रतिबंध लागू रहेंगे। वहीं, माता रानी की भजन संध्या और रात्रिकालीन जागरण के कार्यक्रम भी रद्द हो गए हैं। आलमबाग स्थित प्राचीन वैष्णो देवी मंदिर में सोमवार देर शाम तक सैनिटाइजेशन कराया गया। मंदिर के पं. मुरारी तिवारी ने बताया कि मंदिर में आलमबाग व्यापार मंडल के युवा पदाधिकारी मनीष अरोड़ा व उनकी टीम ने सैनिटाइजेशन का कार्य कराया है।
विज्ञापन
यहां एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की व्यवस्था रहेगी। बगैर मास्क प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। घंटों कपड़ों से बांधा गया है ताकि भक्तों की पहुंच से दूर रहे। वहीं, जिस रास्ते से भक्त अंदर आएंगे, उससे बाहर नहीं जाएंगे। इसके लिए दूसरा रास्ता होगा। वहीं, बख्शी का तालाब स्थित 51वां शक्ति पीठ तीर्थ की अध्यक्ष तृप्ति तिवारी ने बताया कि सोमवार को मां दुर्गा का नीले रंग का शृंगार किया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन के तहत ही भक्तों का प्रवेश दिया जाएगा। कन्या भोज स्थगित रहेगा। पारंपरिक पिंडी पूज किया जाएगा। आचार्य आनंद दुबे ने बताया कि मां विध्यांचल देवी में सीमित प्रवेश ही अनुमन्य होगा। भक्तों से अपील है कि वह घर में ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। चंद्रिका देवी मंदिर में सोमवार को सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ने बाद नवरात्र के लिए वरिष्ठ अधिकारियों ने खास इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
कोविड गाइडलाइन के पालन पर फोकस रहेगा। ठाकुरगंज स्थित मां पूर्वी देवी बाघम्बरी सिद्ध पीठ के आचार्य प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि नवरात्र के नौ दिन सुबह 7 बजे दुर्गा सप्तशती का पाठ होगा। थर्मल स्क्रीनिंग व सैनिटाइजेशन की व्यवस्था रहेगी। यही हाल राजधानी के हर मंदिर का है। आचार्यों ने भक्तों से दिल में भक्ति भाव संग घर पर ही आदिशक्ति की आराधना करने की अपील की है।
नवरात्र आज, सुबह और दोपहर में कलश स्थापना का शुभ
चैत्र नवरात्र की शुरुआत 13 अप्रैल से हो रही है। मंदिरों में कोविड प्रोटोकॉल के तहत दर्शन पूजन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। शहर के प्रमुख मंदिर प्रबंधन की ओर से श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे मास्क व सैनिटाइजर के साथ-साथ सामाजिक दूरी का पूरा ख्याल रखें। वहीं, कुछ परिवारों ने घर पर रहकर ही पूजा करने का फैसला किया है। इस बार पूरे नौ दिन के नवरात्र मिल रहे है। राम नवमी 21 अप्रैल को मनाई जाएगी। पं. राम विजय शास्त्री के मुताबिक, इस बार कलश स्थापना को सिर्फ दो मुहूर्त हैं। एक सुबह सात बजकर 21 मिनट से आठ बजकर 46 मिनट तक है। दूसरा मुहूर्त मध्याह्न में 11 बजकर 36 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक मिलेगा।
महाकाल की भस्म आरती स्थगित
राजेंद्रनगर स्थित महाकाल मंदिर में कोरोना संक्रमण के चलते भस्म आरती को स्थगित कर दिया गया है। मंदिर के महंत अतुल मिश्रा ने बताया कि 26 अप्रैल को भव्य भस्म आरती का आयोजन प्रस्तावित था, जिसे कोरोना के चलते स्थगित कर दिया गया है। भक्तों को भस्म आरती के आगामी आयोजनों के बारे में सूचित किया जाएगा।