{"_id":"604e76578ebc3e59281ac896","slug":"navneet-sikera-appointed-election-supervisor-24-ips-officers-to-go-from-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर
Mon, 15 Mar 2021 02:17 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 15 Mar 2021 02:17 AM IST
विज्ञापन
नवनीत सिकेरा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच राज्यों में होने जा रहे विधान सभा चुनाव के लिए यूपी के 24 आईपीएस अफसरों को चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है। इसमें अधिकतर अधिकारी एडीजी और आईजी रैंक के हैं। जानकारी के अनुसार यूपी के जिन आईपीएस अफसरों को बंगाल, असम, पांडुचेरी, केरल और तमिलनाडु के लिए चुनाव पर्यवेक्षक बनाया गया है, उसमें लखनऊ के पूर्व पुलिस कमिश्नर सुजीत पांडेय, डीजीपी मुख्यालय पर तैनात एन रविंद्र, विजय प्रकाश और नवनीत सिकेरा का नाम शामिल है। डीजीपी मुख्यालय के सूत्रों का कहना है कि चुनाव आयोग की ओर से जो अधिकारी मांगे गए थे उसमें वरिष्ठता के क्रम में अधिकारियों की सूची डीजीपी को भेज दी गई थी।
इसमें कई ऐसे अफसर शामिल थे जो फील्ड में तैनात हैं। मसलन लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तैनाती भी विधानसभा चुनाव वाले जिले में कर दी गई थी। लेकिन डीजीपी ने फील्ड में लगे अधिकारियों को भेजे जाने में असमर्थता जताई गई। उनके स्थान पर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन
इसमें कई ऐसे अफसर शामिल थे जो फील्ड में तैनात हैं। मसलन लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर की तैनाती भी विधानसभा चुनाव वाले जिले में कर दी गई थी। लेकिन डीजीपी ने फील्ड में लगे अधिकारियों को भेजे जाने में असमर्थता जताई गई। उनके स्थान पर नए अधिकारियों को मौका दिया गया है।
विज्ञापन