फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   navigation of property through satelite

अवैध निर्माण, संपत्तियों की सैटेलाइट से होगी निगरानी

Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
navigation of property through satelite
राजधानी में अवैध निर्माण की निगरानी के लिए एलडीए सैटेलाइट डाटा का इस्तेमाल करेगा। इसके लिए जहां जीआईएस वन मैप तैयार कराया जा रहा है, वहीं एलडीए की योजनाओं में लैंड ऑडिट का डाटा मिलाकर लगातार उपयोग के लिए कार्ययोजना तैयार होगी।
विज्ञापन

जीआईएस आधारित महायोजना की बैठक में शुक्रवार को सचिव पवन गंगवार ने कहा कि 2016 में कराए गए लैंड ऑडिट का उपयोग कर जीआईएस डाटा तैयार किया जाए। इसे योजनाओं में सुपरइंपोज किया जाए। इससे बिना बिकी या कब्जे में बनी संपत्तियों को चिह्नित कर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी कार्यवाही हो सकेगी। वहीं, अवैध निर्माणों में भी इस जीआईएस डाटा का उपयोग कर एलडीए कार्यवाही कर सकेगा। सचिव ने निजी एजेंसी को भी महायोजना, सजरा और सैटेलाइट डाटा का उपयोग करते हुए जल्द लैंड चेंज डिटेक्शन सिस्टम तैयार करने को कहा है।
विज्ञापन

इससे प्राधिकरण क्षेत्र में जमीनों पर किसी भी निर्माण या बदलाव की जानकारी हो जाएगी, जिससे अवैध निर्माणों पर शुरू में ही कार्रवाई संभव होगा। बैठक में मुख्य नगर नियोजक नितिन मित्तल, ओएसडी अमित राठौर, देवांश त्रिवेदी और प्रोग्रामर एनालिस्ट राघवेन्द्र मिश्रा थे। सचिव ने कहा कि प्रवर्तन के कामों में तेजी लाने के लिए जोनल व्यवस्था लागू की गई है। ऐसे में अवैध निर्माणों पर लंबित कार्रवाई जल्द पूरी करें। शमन प्रक्रिया को भी अभियान चलाकर पूरा किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed