फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Naveen Krishna Rai nominated as a member of the state-level advisory committee of the youth program.

UP: युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति के सदस्य बने आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय

Thu, 25 Jul 2024 01:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 25 Jul 2024 01:58 PM IST
सार

आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय को युवा कार्यक्रम की प्रदेश स्तरीय सलाहकार समिति का आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। नवीन राय एक पब्लिक पालिसी व मैनेजमेंट एक्सपर्ट हैं।

विज्ञापन
Naveen Krishna Rai nominated as a member of the state-level advisory committee of the youth program.
आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय। - फोटो : amar ujala

विस्तार

युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय ने आईआईएम इंदौर के मैनेजर नवीन कृष्ण राय को 'युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति' का आमंत्रित सदस्य नामित किया है। गौरतलब है कि प्रदेश के युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में प्रोत्साहित करने एवं उनमें नेतृत्व की क्षमता और उद्यमिता आदि का विकास करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है।

विज्ञापन


इसी क्रम में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल महानिदेशालय, उत्तर प्रदेश ने वर्तमान परिपेक्ष्य में नित नए परिवर्तित हो रहे आयामों के दृष्टिगत युवाओं से सम्बंधित महत्वपूर्ण विषयों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित कराने हेतु जागरूक करने, उनमें कौशल, उद्यमिता एवं नेतृत्व विकास के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव देने हेतु एक सलाहकार समिति का गठन किया है।
विज्ञापन


निदेशालय द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में नई मांग के अंतर्गत स्वीकृत योजना 'युवाओं को जागरूक बनाने हेतु आईईसी (सूचना, शिक्षा, संचार) गतिविधियों का संचालन' के कार्यान्वयन के लिए मार्ग निर्देश एवं सुझाव देने हेतु संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की अध्यक्षता में 'युवा कार्यक्रम सलाहकार समिति' का गठन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समिति को मजबूती देने के लिए मैनेजमेंट एक्स्पर्ट के तौर पर नवीन कृष्ण राय को भी शामिल किया गया है। नवीन राय एक पब्लिक पालिसी व मैनेजमेंट एक्सपर्ट हैं जो विभिन्न राज्य व जिला-स्तर की विभिन्न समितियों के सदस्य हैं। उन समितियों में वह प्रबंधन क्षेत्र से संबंधित परामर्श प्रदान करते हैं। इसके अलावा वह भारतीय राजस्व सेवा, राज्य पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवाओं और न्यायिक सेवा के अधिकारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान करते हैं।

वर्ष 2015 में नवीन ने गोरखपुर जनपद के युवाओं की नेतृत्व क्षमता के विकास के लिए 45 दिवसीय रूरल यूथ लीडरशिप प्रोग्राम का सफल आयोजन भी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed