{"_id":"6840ac9a2f4de1c8ce01dd1c","slug":"national-pg-college-will-build-second-campus-on-17-acres-agriculture-subject-will-be-taught-lucknow-news-c-13-knp1050-1235348-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज 17 एकड़ में बनाएगा दूसरा कैंपस, कृषि के विषय की होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नेशनल पीजी कॉलेज 17 एकड़ में बनाएगा दूसरा कैंपस, कृषि के विषय की होगी पढ़ाई
विज्ञापन
लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज बिजनौर रोड स्थित चंद्रावल में अपना नवीन परिसर बनाने जा रहा है। इसके लिए जिला प्रशासन ने धारा 80 के तहत भूमि पर निर्माण की अनुमति दे दी है। परिसर का निर्माण 17 एकड़ क्षेत्रफल में होगा। बुधवार को महाविद्यालय में हुई गवर्निंग काउंसिल की बैठक में इसकी जानकारी दी गई।
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भूमि पूजन की तैयारी तय की गई, जबकि महाविद्यालय के अलग-अलग विभागों शुरू हो रहे नए कोर्स की मंजूरी पर भी मुहर लगाई गई। प्राचार्य प्रो. देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में जुलाई में नवीन परिसर के भूमि पूजन की तिथि तय की गई है। जल्द ही टेंडर भी जारी किया जाएगा। नवीन परिसर में कृषि आधारित पाठ्यक्रमों की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी।
उन्होंने बताया कि बैठक में महाविद्यालय में आगामी सत्र से भूगोल विभाग में शुरू हो रहे एमएससी जियो इनफॉर्मेटिक्स, काॅमर्स विभाग में शुरू हो रहे ई- बीकॉम और अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम (एईडीपी) शुरू करने के प्रस्ताव को भी अंतिम मंजूरी प्रदान की गई। इसकी सूचना जल्द ही लखनऊ विश्वविद्यालय को भेज दी जाएगी, जिसके बाद छात्र प्रवेश के लिए आवेदन कर सकेंगे। इन कोर्स को एकेडमिक काउंसिल पहले ही अपनी स्वीकृति दे चुकी है।
विज्ञापन
क्या है धारा 80
उत्तर प्रदेश राजस्व सहिंता 2006 की धारा 80 कृषि भूमि को गैर कृषि प्रयोजनों के लिए इस्तेमाल करने के लिए एक प्रक्रिया निर्धारित करती है। यह भूमिधारक को अपनी कृषि भूमि को औद्योगिक, वाणिज्यिक, आवासीय या अन्य प्रयोजनों के लिए उपयोग करने की अनुमति देता है।
कई कोर्स के परीक्षा परिणाम जारी
नेशनल पीजी कॉलेज ने सम सेमेस्टर परीक्षा के कई कोर्स का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। छात्र महाविद्यालय की वेबसाइट www.npgc.com पर विस्तृत परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। जिन कोर्स का परिणाम जारी हुआ है, उसमें बीबीए, बीबीए डिजिटल बिजनेस, बीएजेएमसी और बीसीए चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं शामिल हैं। परीक्षा परिणाम में किसी तरह की त्रुटि या समस्या होने पर छात्र प्राचार्य कार्यालय या विभागाध्यक्ष कार्यालय में शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसी क्रम में लखनऊ विश्वविद्यालय ने एमबीए फाइनेंस एंड अकांउटिंग चौथे सेमेस्टर का परिणाम जारी कर दिया है। छात्र वेबसाइट पर देख सकते हैं।