फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   nasimuddin siddiqui and his son expelled from bsp

मायावती ने अपने खास नसीमुद्दीन को बेटे सहित पार्टी से निकाला

Thu, 11 May 2017 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 11 May 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
nasimuddin siddiqui and his son expelled from bsp
नसीमुद्दीन सिद्दीकी व बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

बसपा के सबसे बड़े मुस्लिम चेहरे और सुप्रीमो मायावती के सबसे खासमखास नसीमुद्दीन सिद्दीकी को भी पार्टी से बर्खास्त कर दिया गया है। सिद्दीकी के साथ उनके बेटे अफजल सिद्दीकी को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।

विज्ञापन


नसीमुद्दीन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों, पार्टी के नाम पर धन वसूली, पश्चिमी यूपी में में बेनामी सम्पत्तियां बनाने और बूचड़खाना चलाने के आरोप लगाए गए हैं। सिद्दीकी के साथ उनके पुत्र अफजल को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
विज्ञापन


बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने बुधवार को नसीमुद्दीन की बर्खास्तगी का एलान कर दिया। प्रदेश अध्यक्ष रामअचल राजभर और बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा भी उनके साथ थे। मिश्रा ने सिद्दीकी पर सनसनीखेज आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने धन ऐंठा और फिर पार्टी के नाम पर वसूलवाया

nasimuddin siddiqui and his son expelled from bsp
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

उन्होंने कहा, सिद्दीकी ने पश्चिमी यूपी में बेनामी सम्पत्तियां बनाई हैं और बूचड़खाने लगाए हैं। सिद्दीकी ने पहले बसपा सरकार के नाम पर लोगों से धन ऐंठा, फिर पार्टी के नाम पर वसूलिया की। वह लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्‍त रहे।

उन्होंने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने सिद्दीकी व उनके बेटे अफजल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राम अचल राजभर और बसपा विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा भी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed