शनि पूजन को लेकर राम जन्मभूमि के महंत ने दिया बड़ा बयान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर स्थित शनिधाम मंदिर में महिलाओं के पूजन को लेकर उठे विवाद पर श्रीराम जन्मभूमि न्यास के कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि शनिदेव के पूजन का सभी को अधिकार है।
महंत नृत्यगोपाल दास ने कहा कि पूजन में किसी को किसी प्रकार का भेद नहीं है लेकिन देवता के पूजन में देवता की तरह पूजन होना चाहिए। पूजन में पवित्रता आवश्यक है। पवित्रता के साथ कोई भी पूजन कर सकता है।
शंकराचार्य स्वरूपानंद के बयान का दिया जवाब
ज्योतिष्पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद के शनि देवता नहीं ग्रह संबंधी बयान पर दास ने कहा कि ग्रह तो वह हैं ही, भगवान सत्यनारायण के पूजन में भगवान शालिग्राम की प्रधानता होते हुए भी नवग्रह का पूजन सर्वप्रथम होता है।
वैसे भी सभी में भगवान का स्वरूप है। पूजन करना गलत नहीं है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर में महिला के प्रवेश को लेकर पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा है।