‘मोदी का मुकाबला करने में मुलायम सक्षम’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में सक्षम हैं। ऐसे में भाजपा विरोधी सोच के नेताओं को आगे बढ़कर समर्थन करने की जरूरत है। यह आह्वान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने किया।
वे रविवार को लखनऊ में संगठन के प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन के सिलसिले में जिला अध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों ने हाथ मिलाया वहां भाजपा सत्ता तक नहीं पहुंच सकी। बिहार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
उन्होंने मुलायम द्वारा भविष्य में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले मोर्चा गठित करने की पहल को सराहा और कहा कि जनता दल नेताओं को इस मोर्चा में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए।
केंद्र को भंडारण की जानकारी नहीं
सपा नेता ने कहा कि बढ़ती महंगाई के लिये केंद्र व्यापारियों को जिम्मेदार ठहरा रहा है जो एकदम गलत है। बल्कि केंद्र सरकार को यह नहीं मालूम कि किस सीजन में किस आवश्यक वस्तु की जरूरत और उसका कब से भंडारण शुरू करना चाहिए। इससे पूर्व चिकित्सा स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जीवन रक्षक 108 दवाओं के नाम मेडिकल रेग्युलिटी बोर्ड से हटाने की केंद्र सरकार की आलोचना की।
बैठक में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष आनंद अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री बृजेश शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार अग्रवाल के अलावा रजिया नवाज, शेखर कुमार समेत कई लोग शामिल हुए।
नए साल में होगा अधिवेशन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने 11 जनवरी को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में प्रदेश भर के व्यापारियों का अधिवेशन आयोजित करने का ऐलान किया। कहा बतौर मुख्य अतिथि अधिवेशन को मुलायम सिंह यादव एवं विशेष अतिथि के रूप में अखिलेश यादव संबोधित करेंगे। अग्रवाल ने अधिवेशन की सफलता के लिए जिलाध्यक्षों से अभी से जुटने का आह्वान किया।