{"_id":"bebb8f38ed6ddee120b0c67913654318","slug":"naresh-agrawal-again-targets-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"'मोदी की चले तो मुस्लिमों को देश से ही निकाल दें'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मोदी की चले तो मुस्लिमों को देश से ही निकाल दें'
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Mon, 21 Oct 2013 10:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा नरेंद्र मोदी की चले तो वह मुसलमानों को देश से ही निकाल दें।
विज्ञापन
उन्होंने कहा मुल्क में अमन- चैन खतरे में है। ऐसे में मुस्लिम समाज को सोच समझ कर फैसला लेना होगा।
उन्होंने सच्चर कमेटी की रिपोर्ट के मद्देनजर कांग्रेस सरकार की नियत पर सवाल खड़े किए। उन्होने कहा प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह सरदार हो सकते हैं, लेकिन वह असरदार नहीं हैं।
पढ़ें-
विज्ञापन
रविवार को शहर के गांधी मैदान में आयोजित सपा के अल्पसंख्यक सम्मेलन को संबोधित करते हुए नरेश अग्रवाल ने यह बात कही। उन्होंने यूपीेए सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा संसद में कई विधेयक पास हुए, लेकिन सच्चर कमेटी की रिपोर्ट पर चर्चा तक नहीं की गई।
विज्ञापन
इससे कांग्रसे सरकार की नियत का पता चलता है। भाजपा को निशाने पर लेते हुए सपा सांसद ने कहा यूपी से बाहर का नेता यहां लाकर प्रदेश का अपमान किया गया है। जनता इसे बर्दाश्त नही करेगा।
पढ़ें- आजम के चंगुल से बाहर निकले सपा: विहिप
मुजफ्फरनगर कांड का जिक्र का करते हुए कहा दोषी लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया। लोकसभा चुनाव पास देख सभी दल जोड़-तोड़ में जुटे हैं।
पढ़ें- चीन तो हमेशा से धोखेबाज रहा है: मुलायम
यदि भाजपा 175 सीटें लेकर आती है तो संभव है बसपा उसका समर्थन देकर सरकार बनवा दे। ऐसे में अकीलियत के लोगों को काफी सोच- समझ कर फैसला लेना होगा। उन्होंने कहा अगर सपा को ज्यादा सीटें मिली तो सत्ता की चाभी पार्टी सुप्रीमो मुलायम सिंह के पास होगी।
ऐसे में जिले की दोनों सीटों पर पार्टी की जीत जरूरी है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ से गद्गद सपा सांसद ने कहा इससे पार्टी मजबूत होगी।
राजनीति से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें...