फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Narendra Modi wants to give lands to capitalists.

'पूरे देश की जमीन पूंजीपतियों को देना चाहते हैं मोदी'

Mon, 11 May 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 11 May 2015 06:05 PM IST
विज्ञापन
Narendra Modi wants to give lands to capitalists.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व यूपी प्रभारी मधुसूदन मिस्त्री ने कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह पूंजीपतियों की एजेंट है। वह गरीब किसानों की जमीन छीनकर पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है।

विज्ञापन


गुजरात का उदाहरण देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रहते हुए मोदी ने वहां कॉरपोरेट घरानों को कौड़ियों के दाम जमीनें दी थीं। मिस्त्री गुरुवार को गांधी भवन सभागार में प्रदेश कार्यकारिणी, जिला व शहर अध्यक्षों की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


मिस्त्री ने कहा, मोदी अब पूरे देश में किसानों की जमीन पूंजीपतियों के हाथों में देना चाहते हैं। सड़कें बनाने और रेल पटरी बिछाने के लिए ली गई जमीन के इर्द-गिर्द एक किलोमीटर तक की जमीन बड़े बिल्डरों और व्यवसायियों को सौंपने के लिए प्रावधान किए जा रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी पूरे देश में इसका विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने कहा, केंद्र सरकार के भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के खिलाफ कांग्रेस ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। पूरे प्रदेश में यह प्रदर्शन 12 मई को होगा। इससे पहले सात से 10 मई के बीच प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक मुख्यालयों पर इसकी तैयारी को लेकर बैठक होगी।

सोशल मीडिया पर देंगे हमलों का जवाब

Narendra Modi wants to give lands to capitalists.

कांग्रेस सोशल मीडिया के जरिये अपने ऊपर हो रहे तीखे हमलों का जवाब इसी माध्यम से देगी। इसके लिए कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश पदाधिकारियों व जनपदों के कोऑर्डिनेटर के साथ जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक हुई।

सोशल मीडिया के प्रभारी शिव पांडेय ने कहा, पार्टी के विरुद्ध हो रहे दुष्प्रचार का पूरी तत्परता के साथ जवाब दिया जाए। निर्मल खत्री ने कहा, सोशल मीडिया के जरिये सभी लोग अपने जिलों में कंाग्रेस की नीतियों व कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाएं।

वहीं, प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारी के लिए इसके संयोजक राजेश पति त्रिपाठी ने जिलाध्यक्षों से पैनल तैयार करने की अपील की।

बैठक को कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर एवं विधान परिषद में दल के नेता नसीब पठान ने भी संबोधित किया।

अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव व सहप्रभारी जुबेर खान, राना गोस्वामी, प्रकाश जोशी एवं नसीब सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed