{"_id":"5c0dfbe9bdec2241505b9e52","slug":"narendra-modi-to-visit-raebareli-on-december-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी 16 दिसंबर को आएंगे रायबरेली, बुलेट ट्रेन व मेट्रो कोच बनाने की दे सकते हैं सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी 16 दिसंबर को आएंगे रायबरेली, बुलेट ट्रेन व मेट्रो कोच बनाने की दे सकते हैं सौगात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Mon, 10 Dec 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 16 दिसंबर के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां तेज हो गई हैं। रविवार को ग्र्राम्य विकास, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. महेंद्र सिंह ने पीएम मोदी के दौरे को लेकर भाजपा नेताओं व जिला प्रशासन के अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। साथ ही कार्यक्रम स्थल मॉडर्न रेल कोच फैक्टरी लालगंज का निरीक्षण भी किया। सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र के दौरे में पीएम मोदी विकास का पिटारा खोल सकते हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि जिलेवासियों को कोच का विस्तार करते हुए मैट्रो-बुलेट ट्रेन कोच के डिब्बे बनाने की सौगात मिल सकती है। साथ ही कई अन्य कार्यों का लोकार्पण भी होने के कयास लगाए जा रहे हैं। कोच फैक्टरी में केंद्र व राज्य सरकार के विकास कार्यों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। हालांकि, अब तक पीएम मोदी के दौरे का कोई कार्यक्रम जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का 16 दिसंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम है। इसी सिलसिले में तैयारी की जा रही है। पीएम मोदी रेल कोच फैक्टरी का निरीक्षण करेंगे। साथ ही कई बड़ी योजनाओं का लोकार्पण भी करेंगे।
विज्ञापन
दो लाख भीड़ जुटाने का आह्वान
मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में भाजपा नेताओं के साथ बैठक कर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आप सब लोग मेहनत करिए और कार्यक्रम को सफल बनाएं। कहा जा रहा है कि कार्यक्रम में दो लाख भीड़ जुटाने का आह्वान नेताओं से किया गया है, ताकि कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाया जा सके।