फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Narendra Modi speaks about Shikshamitra issue.

शिक्षामित्रों के लिए बड़ी खबर, मोदी खुद मसले पर बोले

Sat, 19 Sep 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Sat, 19 Sep 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi speaks about Shikshamitra issue.

वाराणसी के डीरेका से जनता को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षामित्रों के समायोजन के मुद्दे पर यूपी सरकार का बचाव किया और उन्हें दिलासा दी।

विज्ञापन


मोदी ने कहा कि यूपी सरकार को अभी तक हाईकोर्ट के निर्णय की कापी नहीं मिल सकी है। यूपी सरकार ने इस मुद्दे को गंभीरता से लिया है। उन्होंने शिक्षामित्रों से सरकार को समय देने की भी मांग की।
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि वह खुद भी शिक्षामित्रों के मुद्दे पर यूपी सरकार से बात करेंगे। मोदी ने कहा कि शिक्षामित्र धैर्य रखें और जान न दें। गौरतलब है समयोजन रद्द होने से कई शिक्षामित्रों ने आत्महत्या कर ली थी तो कई ने प्रदर्शन के दौरान जान देने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर यूपी के कई जिलों में शिक्षामित्र पढ़ाने का काम छोड़कर सड़कों पर उतर चुके हैं और प्रदर्शन कर रहे हैं।

...और ये वादे भी किए पीएम मोदी ने

Narendra Modi speaks about Shikshamitra issue.

इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने काशी में कई और विकास के वादे किए मोदी ने कहा कि मैं जब से आज वाराणसी में उतरा विकास पर ही चर्चा की, जिससे मिला उससे विकास पर बात की।

उन्होंने वादा करते हुए कहा‌ कि हम पूर्वी उत्तर प्रदेश में सड़कों का जाल बिछा देंगे। देश के हर कोने में बिजली पहुंचाएंगे। मोदी ने दोहराया कि जब 2022 में देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा होगा, हमारा लक्ष्य है कि तब तक देश को 365 दिन 24 घंटे बिजली मिल सके।

मोदी ने कहा कि सरकार ने इसके लिए 45 हजार करोड़ रुपये का बजट रखा है। उन्होंने काशी के विकास पर बात करते हुए कहा कि काशी को आधुनिक बनाना है और देश की विरासत को बचाना है।

उन्होंने कहा कि सिर्फ ज्ञान का ही नहीं, विकास का भी केंद्र काशी बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed