{"_id":"589a38e84f1c1b8652379dc1","slug":"narendra-modi-rally-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में आठ दिन में पांच रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में आठ दिन में पांच रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 08 Feb 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : ANI
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 से 15 फरवरी के बीच प्रदेश में पांच चुनावी रैलियां करेंगे। उनकी अवध, वाराणसी व इलाहाबाद क्षेत्र में भी सभाएं प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
पीएम 8 फरवरी को गाजियाबाद, 10 फरवरी को बिजनौर और 11 फरवरी को बदायूं में रैली करेंगे।
इसके बाद, 13 फरवरी को लखीमपुर खीरी व 15 फरवरी को ओरैया में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा, मोदी की अवध क्षेत्र में बाराबंकी, फैजाबाद या गोंडा, एक रैली या रोड शो वाराणसी और एक रैली इलाहाबाद के कौशांबी में भी कराए जाने की योजना है।
विज्ञापन