'BJP का शिलान्यास, सोनिया को याद आ रहा भगवान'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यों-ज्यों चुनाव आखिरी चरण की ओर बढ़ रहा है, नेताओं में एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने का सिलसिला बढ़ता जा रहा है।
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में आयोजित एक जनसभा में भाजपा के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है।
पढ़ें- सोनिया की चेतावनी, खुद को पीएम न समझें मोदी
मोदी ने कहा है कि मां-बेटे की सरकार जा चुकी है और भाजपा सरकार का शिलान्यास हो चुका है।
उन्होंने यूपीए अध्यक्षा पर चुटकी लेते हुए कहा कि सोनिया को अब भगवान की याद आ रही है।
नूराकश्ती करती है कांग्रेस
अपने सम्बोधन में नरेंद्र मोदी ने कहा कि यूपीए सरकार ने युवाओं के साथ धोखा किया है।
उन्होंने कहा कि इस सरकार ने युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी लेकिन कितने युवाओं को रोजगार मिला?
मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की याद दिलाते हुए कहा कि उन्होंने छह साल छह करोड़ युवाओं को रोजगार दिया था।
पढ़ें- 'BJP आई तो कांग्रेस के दामाद जाएंगे जेल'
नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस नूराकश्ती करने के अलावा और कुछ नहीं करती है। मोदी ने यह भी कहा जनता की तपस्या बेकार नहीं जाएगी।
सभी पार्टियां मुझे मारना चाहती हैं
मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए धर्मनिरपेक्षता कुर्सी पाने का शस्त्र है।
उन्होंने कहा, मैं विकास, रोजगार और महिलाओं के लिए शौचालय की बात करता हूं वह हर बार धर्मनिरपेक्षता की बात करते हैं।
तस्वीरों के लिए-मोदी को रोकने के लिए ये क्या कर रहीं सोनिया?
उन्होंने कहा कि सपा, बसपा और कांग्रेस सभी पार्टियां उन्हें मार डालना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस पार्टी ने जमीन और आसमान में हर जगह घोटाला किया है।
मोदी का कहना था कि यही वजह है कि आज विदेशों में भारत को स्कैम इंडिया के नाम से जाना जाता है।